झारखंड: भाभी देती थी गालियां, गुस्साये देवर ने कर दिया ऐसा कांड, सुनकर आपके भी रौंगटे हो जायेंगे खड़े, पुलिस ने किया गिरफ्तार…
Jharkhand: Sister-in-law used to abuse, angry brother-in-law did such a thing, you will get goosebumps after hearing it, police arrested him...

Jharkhand Crime News। झारखंड में इन दिनों अपराध काफी तेजी से बढ़ रहा है। कमाल की बात ये है कि इन अपराधों में अधिकांश मामले परिवारिक विवाद से जुड़े हैं। ऐसा ही एक मामला गुमला से सामने आया है। जहां बसिया थाना क्षेत्र के कुरडेगा गांव में घरेलू विवाद के कारण हुई एक दर्दनाक घटना ने पूरे इलाके को दहला दिया।
जानकारी के मुताबिक भाभी अपने देवर को गाली-गलौज करती थी, इस बात से बौखलाये देवर ने उसकी जान ले ली। पुलिस के मुताबिक कुरडेगा निवासी अरुणा हेम्ब्रोम (30 वर्ष) का उसके ही देवर बिलियम हेम्ब्रोम ने हथौड़े से सिर पर वार कर हत्या कर दी।
इस मामले में पति की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पति ने अपनी शिकायत में बताया है कि घर पहुंचने पर देखा कि उसकी पत्नी चूल्हे के पास खून से लथपथ पड़ी हुई थी और उसकी मौके पर ही मौत हो चुकी थी। घटना की सूचना तुरंत पुलिस को दी गई।
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए गुमला भेज दिया। वहां आरोपी बिलियम हेम्ब्रोम को मौके से ही गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपराध स्वीकार कर लिया। पुलिस को पूछताछ में आरोपी ने बताया कि मृतका अक्सर उससे गाली-गलौज करती थी, जिससे वह काफी परेशान था। गुस्से में आकर उसने हथौड़े से वार कर उसकी हत्या कर दी।









