Jharkhand Breaking : पूर्व विधायक का निधन.. श्रद्धांजलि देने वालों का लगा तांता, सांसद, विधायक ने कहा – एक युग का अंत

Jharkhand Breaking: Former MLA passes away, people pour in to pay tribute; MP and MLA say - end of an era

Ranchi/25.126 कांके के पूर्व विधायक रामचंद्र नायक (75 वर्ष) का निधन शुक्रवार की देर रात हो गया. वह कई दिनों से राजधानी के एक अस्पताल में इलाजरत थे. शरीर में इंफेक्शन हो जाने के कारण उनको भर्ती कराया गया था. शनिवार को बोड़ेया नदी के तट पर उनका अंतिम संस्कार किया गया. बड़े पुत्र जेपी नायक ने मुखाग्नि दी. वह वर्ष 2000 से 2005 तक कांके के विधायक थे.

कांके विधानसभा क्षेत्र (रांची) के पूर्व विधायक रामचंद्र नायक के आकस्मिक निधन की सूचना पाकर स्पीकर, जमशेदपुर सांसद श्री बिद्युत बरण महतो सहित झारखंड  के विधायक सांसद ने गहरा दुःख व्यक्त किया है।

 

सांसद विद्युत वरण महतो ने कहा…

श्री महतो ने कहा,असमयिक मृत्यु होने से दुःख की इस घड़ी में शोक संतप्त परिवारजनों और समर्थकों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करता हूं। पूर्व विधायक जी का निधन हमारे लिए एक अपूरणीय क्षति है, और उनकी कमी कभी भी भर नहीं सकती।

उन्होंने आगे कहा, “रामचंद्र नायक जी एक महान नेता और समाजसेवक थे। उन्होंने अपने जीवन को समाज की सेवा में समर्पित कर दिया था। उनकी यादें हमेशा हमारे दिलों में बनी रहेंगी। उन्होंने अपने कार्यकाल में क्षेत्र के विकास के लिए कई महत्वपूर्ण कार्य किए, जिससे लोगों को लाभ हुआ।

इस दुःखद अवसर पर, हम सभी से अपील करते हैं कि वे शोक संतप्त परिवार के साथ खड़े रहें और उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करें।

Hpbl Desk

It is one of the rapidly emerging news websites of the country. HPBL has proved its name (Har Pal Breaking Live) meaningful every time. HPBL, which has become a trusted brand of Bihar-Jharkhand, check every news of HPBL for its reliability before delivering it to you. The reporters and desk staff of hpblnews.com news website work on a 24X7 mission mode for you, the readers.

Related Articles