झारखंड: विकलांग आरिफ के प्यार में विदेश से भाग आयी भूमिका, इंस्टाग्राम पर हुआ था प्यार, निकाह के बाद बनी अफसाना…
Jharkhand: Bhumika ran away from abroad for the love of handicapped Arif, they fell in love on Instagram, became a legend after marriage...

Jharkhand Love Story : वो कहते हैं ना मोहब्बत का कोई मजहब नहीं होता है। वो ना सूरत देखता है, ना पैसा, कद-काया और माया से दूर वो तो बस दिल देखता है। ऐसी ही एक कहानी झारखंड में सामने आयी है। जहां एक दिव्यांग युवक के प्यार में सरहद लांघकर एक विदेशी युवती झारखंड के पलामू पहुंच गयी और अपने प्यार से निकाह कर लिया।
पलामू के सतबरवा में नेपाल से आयी युवती ने विकलांग युवक से निकाल कर लिया है। दरअसल, नेपाल की लड़की भूमिका विश्वकर्मा को पलामू के दिव्यांग युवक मोहम्मद आरिफ से इंस्टाग्राम के माध्यम से प्यार हो गया था। फिर प्यार ऐसा परवान चढ़ा कि युवती ने सरहद को लांघ दिया ।
भूमिका ने पलामू पहुंचकर आरिफ से शादी की इच्छा जतायी। परिजनों ने उसकी आरिफ से निकाह करा दिया। सतबरवा के ताबर गांव के रहने वाले 20 वर्षीय मोहम्मद आरिफ हाथ और पैर से दिव्यांग हैं। मोहम्मद आरिफ इंस्टाग्राम पर रील्स बनाते हैं और फिलहाल पलामू के जीएलए कॉलेज से उर्दू से ग्रेजुएशन कर रहे हैं।
इधर, इस प्यार के किस्से खूब मशहूर हो रहे हैं। भूमिका कहती है कि वो अब जिंदगी आरिफ के साथ ही बितायेगी। भूमिका और आरिफ की दोस्ती इंस्टाग्राम पर पांच महीने पहले हुई थी। प्यार होने के बाद भूमिका विश्वकर्मा नेपाल छोड़कर कुछ दिनों पहले पलामू चली आई थी। पलामू पहुंचने के बाद आरिफ और भूमिका ने निकाह कर लिया है। निकाह के बाद भूमिका ने अपना नाम बदलकर अफसाना रख लिया है। भूमिका उर्फ अफसाना नेपाल में नेल आर्टिस्ट हैं। नेपाल में वह 20 से 25 हजार रुपये कमा लेती थीं।