झारखंड: शादी से लौट रही युवती के साथ दरिंदगी, पांच युवकों ने मिलकर दिया वारदात को अंजाम, पुलिस ने कई संदिग्धों को लिया हिरासत में…
Jharkhand: A young woman returning from a wedding was brutally assaulted by five youths; police detained several suspects.

Jharkhand Crime News। झारखंड में एक बड़ी हैवानियत की खबर आयी है। शादी से लौट रही एक युवती से गैंगरेप की वारदात हुई है। घटना लातेहार जिले के सदर थाना क्षेत्र के एक गांव की है, जहां शादी समारोह के दौरान एक आदिवासी युवती के साथ सामुहिक दुष्कर्म की घटना घटित हुई है।
शादी के कार्यक्रम में शामिल एक युवती को देर रात गांव के ही पांच युवकों द्वारा कथित रूप से अगवा कर जंगल की ओर ले जाया गया, जहां उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किए जाने का आरोप है।घटना के बाद आरोपितों ने युवती को धमकी देकर जंगल में ही छोड़ दिया। बताया जाता है कि किसी तरह युवती देर रात अपने रिश्तेदारों के घर पहुंची और पूरी घटना की जानकारी दी।
परिजनों ने उसे लेकर शनिवार को थाने पहुंचे और लिखित शिकायत दर्ज कराई। सूचना मिलते ही पुलिस हरकत में आ गई और मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपितों की तलाश में छापेमारी शुरू कर दी।इस मामले में पुलिस ने चार संदिग्ध युवकों को हिरासत में लिया गया है, हालांकि आधिकारिक तौर पर उनकी गिरफ्तारी की पुष्टि अभी नहीं की गई है।
घटना क लेकर पुलिस का कहना है कि सभी पहलुओं की जांच की जा रही है और जल्द ही पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा। इस संबंध में पुलिस निरीक्षक सह थाना प्रभारी प्रमोद कुमार सिन्हा ने बताया कि पीड़िता और उसके स्वजनों से सामूहिक दुष्कर्म की शिकायत प्राप्त हुई है।उन्होंने कहा कि पीड़िता को मेडिकल जांच के लिए भेज दिया गया है और पुलिस मामले में त्वरित कार्रवाई कर रही है।









