झारखंड- तीन लोगों की गयी जान: ठनका गिरने से झारखंड में हुआ बड़ा हादसा, दो महिला समेत, तीन लोगों की गयी जान, तीन हुए घायल

Jharkhand- Three people died: A major accident occurred in Jharkhand due to lightning, three people including two women died, three were injured

Jharkhand News : झारखंड में ठनका गिरने से मौत का कहर जारी है। अलग-अलग घटना में जहां तीन लोगों की मौत की खबर है, वहीं कई लोग घायल हो गये। घटना पलामू जिले के पाटन थाना क्षेत्र की है, जहां वज्रपात की घटनाओं में दो महिलाओं की मौत हो गई है, जबकि तीन व्यक्ति जख्मी हैं। वहीं गिरिडीह में भी एक की मौत की खबर है।

 

पलामू जिले में घायलों तीनों जख्मी का इलाज मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पीटल में करवाया जा रहा है। दोनों महिलाएं खेत में धान रोपनी कर रही थीं, इसी क्रम में मंगलवार के दोपहर बाद वज्रपात की घटना हुई है। पाटन थाना क्षेत्र के सहदेव में आशा देवी नामक महिला वज्रपात की चपेट में आ गई। आशा देवी की मौके पर ही मौत हो गई थी, जबकि हेमंती देवी एवं सुवचना देवी जख्मी हो गए।

 

तीनों महिलाएं खेत में धान की रोपनी कर रही थी। वहीं पाटन थाना क्षेत्र के बसदह में मानती देवी नामक महिला अपने खेत में धान की रोपनी कर रही थी, इसी क्रम में वज्रपात की घटना हो गई। वज्रपात की घटना में मानती देवी की मौके पर ही मौत हो गई जबकि एक अन्य व्यक्ति जख्मी हो गया। दोनों शव का पोस्टमार्टम मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पीटल में किया गया।

 

वहीं गिरिडीह में भी खेत किनारे जानवर को चरा रहे एक बुजुर्ग व्यक्ति की वज्रपात से मौत हो गई। मृतक का नाम रेवतलाल महतो है, वह बगोदर थाना क्षेत्र के अड़वारा पंचायत अंतर्गत ध्वैया गांव का रहने वाला था। घटना के बाद पीड़ित परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है।

ashrita

It is one of the rapidly emerging news websites of the country. HPBL has proved its name (Har Pal Breaking Live) meaningful every time. HPBL, which has become a trusted brand of Bihar-Jharkhand, check every news of HPBL for its reliability before delivering it to you. The reporters and desk staff of hpblnews.com news website work on a 24X7 mission mode for you, the readers.

Related Articles