झारखंड: प्रेमी-प्रेमिका को अलग करने हुई थी हत्या, 50 हजार रुपये हुई थी पूरी डील, 12 घंटे के भीतर दो आरोपी अरेस्ट
Jharkhand: A murder was committed to separate a couple, the deal was for 50,000 rupees, two accused arrested within 12 hours.

चतरा जिले में विकास कुमार उर्फ करमजीत की हत्या के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 12 घंटे के भीतर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के मुताबिक यह हत्या प्रेम प्रसंग से जुड़ी रंजिश के कारण की गई थी। मुख्य आरोपी समेत अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है।
________________________________________
Jharkhand Crime News: झारखंड के चतरा जिले में हुए विकास कुमार उर्फ करमजीत हत्याकांड में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए महज 12 घंटे के भीतर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपियों में टंडवा थाना क्षेत्र के कुड़लौंगा गांव की रहने वाली लीला देवी और हरैया टोला निवासी राजेश घांसी शामिल हैं। पुलिस ने घटना स्थल से एक जिंदा गोली और एक गोली का खोखा भी बरामद किया है। दोनों आरोपियों को शनिवार को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।
राजेश घांसी ने ही इस हत्याकांड में इस्तेमाल की गई पिस्टल 50 हजार रुपये में उपलब्ध कराई थी। हालांकि इस मामले में मुख्य अभियुक्त समेत कई अन्य आरोपी अभी फरार हैं, जिनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है।मृतक के पिता खुशीयाल साव के आवेदन के आधार पर सदर थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस ने हत्या, आपराधिक षड्यंत्र और आर्म्स एक्ट की धाराओं के तहत पांच नामजद और एक अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
नामजद आरोपियों में आदित्य साव, उनकी पत्नी लीला देवी, शंकर कुमार, दुर्गा कुमार, मोहन साव और एक अज्ञात व्यक्ति शामिल हैं।मृतक के पिता ने पुलिस को दिए आवेदन में बताया कि 13 मार्च को उनका पुत्र विकास कुमार उर्फ करमजीत एक पुराने मुकदमे की तारीख पर चतरा कोर्ट गया था। अदालत में पेशी के बाद वह शाम के समय अपनी बाइक से घर लौट रहा था।
इसी दौरान आरोपियों ने बाइक और बोलेरो वाहन से उसका पीछा किया। जब वह जवाहर नवोदय विद्यालय के पास धमधम्मा गांव के समीप पहुंचा, तभी पहले से घात लगाए आरोपियों ने षड्यंत्र के तहत उसे गोली मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इस सनसनीखेज हत्या के पीछे प्रेम प्रसंग को कारण बताया जा रहा है। पुलिस की प्रारंभिक जांच के अनुसार, मृतक विकास कुमार का टंडवा थाना क्षेत्र की एक नाबालिग लड़की से प्रेम संबंध था।
वर्ष 2024 में वह लड़की को अपने साथ लेकर हरिद्वार चला गया था, जहां दोनों ने प्रेम विवाह कर लिया था। इस घटना के बाद लड़की के पिता ने टंडवा थाना में शिकायत दर्ज कराई थी कि उनकी नाबालिग पुत्री को बहला-फुसलाकर भगाया गया है और उसके साथ अवैध संबंध बनाए गए हैं।









