झारखंड- मेरी शादी करावा दे….गर्लफ्रेंड-ब्वायफ्रेंड तुरंत करना चाहते थे शादी, परिजनों ने करी देरी, तो फंदे पर लटककर दे दी जान…

Jharkhand- Get me married... Girlfriend and boyfriend wanted to get married immediately, when family members delayed, he committed suicide by hanging himself...

बोकारो जिले के गोमिया प्रखंड अंतर्गत मुरपा गांव में एक प्रेमी-प्रेमिका के शव पेड़ से लटके मिले। दोनों शादी करना चाहते थे, लेकिन परिजनों द्वारा एक वर्ष की मोहलत मांगे जाने के बाद कथित रूप से आत्महत्या कर ली। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
________________________________________
Jharkhand Crime News : शादी में देरी से नाराज प्रेमी जोड़े ने आत्महत्या कर ली। ये दर्दनाक घटना झारखंड के Bokaro जिले की है, जहां गोमिया प्रखंड के चतरो चट्टी थाना क्षेत्र अंतर्गत मुरपा गांव में गुरुवार सुबह एक प्रेमी-प्रेमिका के शव पेड़ से लटके मिले, जिससे पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। गर्लफ्रेंड की पहचान मुरपा गांव निवासी सावित्री कुमारी और विष्णुगढ़ थाना क्षेत्र के डुमरिया टांड़ गांव निवासी फूलचंद मांझी के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार, दोनों के बीच लंबे समय से प्रेम संबंध था और वे विवाह करना चाहते थे।

शादी में देरी से थे परेशान
लड़का-लड़की दोनों पक्षों में शादी को लेकर बातचीत हुई थी। परिजनों ने सहमति जताते हुए एक वर्ष का समय मांगा था, ताकि सामाजिक और पारिवारिक तैयारियां पूरी की जा सकें। लेकिन आशंका जताई जा रही है कि युवक-युवती इस देरी से मानसिक रूप से व्यथित थे और उन्होंने जल्दबाजी में यह कठोर कदम उठा लिया।

बताया जाता है कि होली से एक दिन पहले मंगलवार को दोनों अपने-अपने घरों से सरहुल मेला देखने जाने की बात कहकर निकले थे। इसके बाद वे वापस नहीं लौटे। परिजन दो दिनों तक उनकी तलाश करते रहे। गुरुवार सुबह प्रेमिका के घर से लगभग 100 मीटर की दूरी पर एक पेड़ से दोनों के शव फंदे से लटके मिले।

गांव में पसरा मातम
घटना की जानकारी मिलते ही गांव में शोक की लहर दौड़ गई। बड़ी संख्या में ग्रामीण घटनास्थल पर जमा हो गए। पुलिस के पहुंचने से पहले ही ग्रामीणों ने दोनों शवों को नीचे उतार लिया था।सूचना मिलते ही Jharkhand Police की टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। चतरो चट्टी थाना प्रभारी शशि शेखर ने बताया, “मौके पर दोनों शव फंदे से लटके मिले हैं। अभी किसी निष्कर्ष पर पहुंचना जल्दबाजी होगी। प्रारंभिक जांच में कुछ तथ्य सामने आए हैं, लेकिन विस्तृत जांच के बाद ही स्पष्ट जानकारी दी जा सकेगी।”

पोस्टमार्टम और जांच जारी
पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही परिजनों और ग्रामीणों से पूछताछ की जा रही है। मोबाइल कॉल डिटेल्स और अन्य तकनीकी पहलुओं की भी जांच की जा रही है, ताकि घटना के पीछे की वास्तविक वजह स्पष्ट हो सके।हालांकि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है, लेकिन पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है।

Related Articles