Jharkhand मौसम अपडेट: आज फिर आयेगी तबाही या बदलेगा मौसम..मौसम विभाग ने क्यों किया अलर्ट जारी

Ranchi: झारखंड में इन दिनों मौसम में काफी उतार चढ़ाव देखने को मिल रहा है। मौसम विभाग की माने तो देश भर में ऐसी स्थिति देखने को मिल रही है। आज फिर झारखंड के 20 जिलों में झमाझम बारिश के साथ वज्रपात की भी संभावना जताई गई है, मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है। झारखंड के सहित देश भर में तबाही का आलम है।

मौसम विभाग ने कहा है कि झारखंड के गुमला, पश्चिमी सिंहभूम, पूर्वी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां लोहरदगा, सिमडेगा, खूंटी, रांची, रामगढ़ बोकारो, हजारीबाग, कोडरमा, देवघर, जामताड़ा, दुमका, गोड्डा, साहिबगंज, पाकुड़, गिरिडीह, धनबाद में बारिश की संभावना है. इसके अलावा अन्य जिलों में भी बादल देखने की मिलेंगे।

देखिए अगले तीन दिनों में तापमान का हाल

मौसम विभाग के अनुसार अगले 3 दिनों में झारखंड के तापमान में 3 से 4 डिग्री की बढ़ोतरी होगी. हलांकि मौसम ठंडा रहने की वजह से इसका कोई असर गर्मी पर नहीं पड़ेगा और लोगों को इस परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा. आज झारखंड का अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस से न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना जताई गई है.

पिछले 24 घंटे में हुई तबाही

पिछले 24 घंटे में झारखंड कोल्हान प्रमंडल में काफी तबाही हुई है.इन इलाकों में 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चली, कई जगह पर पेड़ भी गिरने की सूचना हैं. बारिश की वजह से लोगों को गर्मी से राहत मिली है. आज शुक्रवार को झारखंड का मौसम के बारे विभाग ने अलर्ट जारी कर दिया है, जिससे सावधान रहने की जरूरत है।

Related Articles