JSSC ने इंटरमीडिएट लेवल पर भर्ती आज से आवेदन शुरू, ऐसे कर सकते हैं आवेदन

JSSC intermediate-level recruitment: Applications open today; here’s how to apply.

झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) ने इंटरमीडिएट स्तरीय संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा 2026 के तहत 326 पद के लिए नोटिफिकेशन निकाला था. इसके लिए आज से आवेदन कर सकते है .आइए जानते हैं कि इस आवेदन से जुड़े मुख्य नियम, योग्यता ।

आवेदन करने की अंतिम तिथि 19 अगस्त 2026 है। कैंडिडेट्स को किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से न्यूनतम इंटरमीडिएट (10+2) पास होना अनिवार्य है. आवेदन करने के लिए न्यूनतम आयु 18 वर्ष निर्धारित की गई है. वही अधिकतम आयु  General और EWS कैटेगरी के लिए 35 वर्ष, OBC के लिए 37 वर्ष, SC-ST कैटेगरी के लिए 40 वर्ष जबकि महिलाओं के लिए 38 वर्ष निर्धारित की गई है.

आवेदन फीस 100 रुपये रखी गई है. वही झारखंड के एससी-एसटी के कैंडिडेट्स के लिए इसमें छूट दी गई है, उनके लिए 50 रुपये की फीस रखी गई है.

एैसे करे आवेदन

  1. सबसे पहले JSSC की ऑफिशयल वेबसाइट jssc.jharkhand.gov.in पर जाएं.
  2. होमपेज पर दिख रहे ‘Applications’ सेक्शन पर क्लिक करें.
  3. अब JILCCE-2026 के लिंक का चयन करें और ‘Apply Now’ पर क्लिक करें.
  4. अपना मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी डाल कर रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी करें.
  5. इसके बाद मिले रजिस्ट्रेशन नंबर से लॉगिन करके एजुकेशन क्वालिफिकेशन भरें.
  6. अपनी पासपोर्ट साइज फोटो और सिग्नेचर मांगे गए फॉर्मेट में स्कैन करके अपलोड करें.
  7. अपनी कैटेगरी के अनुसार आवेदन फीस पेड करके फाइनल फॉर्म सबमिट कर दें.

फॉर्म का प्रिंट आउट निकाल कर भविष्य के लिए सुरक्षित रख लें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *