JSSC Intermediate Level Exam 2023 Cancelled: झारखंड में 864 पदों की भर्ती परीक्षा रद्द, 3 साल से इंतजार कर रहे लाखों अभ्यर्थियों को झटका, इन पदों पर होनी थी भर्तियां

JSSC Intermediate Level Exam 2023 Cancelled: Recruitment exam for 864 posts in Jharkhand cancelled; a setback for lakhs of candidates who had been waiting for three years.

रांची। झारखंड में एक बड़ी भर्ती परीक्षा को रद्द कर दिया गया है। झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) ने झारखंड इंटरमीडिएट स्तर (कंप्यूटर ज्ञान एवं हिंदी टंकण अर्हता धारक पद) संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा-2023 को रद्द कर दिया है। आयोग ने कार्मिक विभाग से प्राप्त पत्र के आधार पर सोमवार को परीक्षा रद्द करने की आधिकारिक अधिसूचना जारी की।

JSSC की इस भर्ती के जरिए राज्य के विभिन्न विभागों में कुल 864 पदों पर नियुक्ति होनी थी। इनमें 863 नियमित और 1 बैकलॉग पद शामिल थे। लाखों अभ्यर्थी पिछले करीब तीन वर्षों से इस परीक्षा का इंतजार कर रहे थे। आयोग के पूर्व परीक्षा कैलेंडर में इस परीक्षा को अगस्त 2025 में आयोजित करने की बात कही गई थी, लेकिन परीक्षा नहीं हो सकी।

इन पदों पर होनी थी सीधी भर्ती

JSSC की इस प्रतियोगिता परीक्षा के माध्यम से राज्य के विभिन्न विभागों में कई महत्वपूर्ण पदों पर सीधी नियुक्ति की जानी थी। इनमें मुख्य रूप से लोअर डिवीजन क्लर्क (LDC), कार्यालय सहायक सह लेखापाल, लेखा लिपिक, लेखापाल सह कंप्यूटर ऑपरेटर और स्टेनोग्राफर/निजी सहायक के पद शामिल थे।परीक्षा रद्द होने से इन पदों की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों को बड़ा झटका लगा है।

तीन बार आवेदन प्रक्रिया, फिर भी नहीं हुई परीक्षा

इस भर्ती प्रक्रिया की शुरुआत अक्टूबर 2023 में हुई थी। आयोग ने विज्ञापन संख्या 15/2023 (नियमित) और 16/2023 (बैकलॉग) जारी कर आवेदन मांगे थे।हालांकि, नवंबर 2023 में ही आवेदन प्रक्रिया को स्थगित कर दिया गया। इसके बाद वर्ष 2024 में संशोधित विज्ञापन जारी किया गया और 11 जुलाई से 10 अगस्त 2024 तक दोबारा आवेदन मांगे गए।इस तरह अभ्यर्थियों को आवेदन प्रक्रिया के अलग-अलग चरणों से गुजरना पड़ा, लेकिन परीक्षा आयोजित नहीं हो सकी। अब आयोग ने इस भर्ती परीक्षा को ही रद्द कर दिया है।

तीन साल से परीक्षा का इंतजार कर रहे थे अभ्यर्थी

JSSC की इस परीक्षा को लेकर अभ्यर्थियों में लंबे समय से असमंजस की स्थिति बनी हुई थी। परीक्षा की तारीख घोषित होने की उम्मीद के बीच अब इसके रद्द होने की अधिसूचना जारी कर दी गई है।864 पदों वाली इस भर्ती के रद्द होने से उन अभ्यर्थियों की उम्मीदों को बड़ा झटका लगा है, जो लंबे समय से परीक्षा और नियुक्ति का इंतजार कर रहे थे।

Chauhan

It is one of the rapidly emerging news websites of the country. HPBL has proved its name (Har Pal Breaking Live) meaningful every time. HPBL, which has become a trusted brand of Bihar-Jharkhand, check every news of HPBL for its reliability before delivering it to you. The reporters and desk staff of hpblnews.com news website work on a 24X7 mission mode for you, the readers.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *