कोरोना मार्निंग अपडेट: 12 की कोरोना से अब तक मौत, संक्रमितों का आंकड़ा 1200 के पार पहुंचा, चार माह की बच्ची की कोरोना पॉजेटिव

Corona Morning Update: 12 people have died due to corona so far, the number of infected people has crossed 1200, a four month old girl has tested positive for corona

CORONA update : कोरोना का खतरा ज्यादा बढ़ गया है। दिल्ली, मुंबई, गुजरात, केरल जैसे राज्यों से आगे निकलकर अब कोरोना पूरे देश में पैर पसार चुका है। जानकारी के मुताबिक कोरोना मरीजों की मौजूदा संख्या 1200 से ज्यादा है। लिहाजा स्वास्थ्य विभाग की चिंताएं बढ़नी लाजिमी है। रिपोर्ट के मुताबिक 12 संक्रमितों की मौत भी हुई है । एक चार महीने की बच्ची भी कोरोना संक्रमित हुई है।

 

आलम यह है कि बिहार बंगाल जैसे राज्यों में भी अब बड़ी तेजी से कोरोना के मरीज बढ़ रहे हैं। नए वेरिएंट के कोरोना मिलने से स्वास्थ्य विभाग की चिंताएं ज्यादा बढ़ गई है। राजस्थान में कोरोना से एक बच्चे की हालत गंभीर हो गई है, वही राजस्थान में एक दिन में 8 नए केस आए हैं।

 

पश्चिम बंगाल में पांच नए कोरोना संक्रमित मिले हैं, पटना में चार और लोगों की कोरोनावायरस जांच रिपोर्ट में पॉजिटिव आई है। अब बिहार की राजधानी पटना में कोरोना के कुल मरीजों की संख्या 10 हो गई है, वहीं बंगाल की बात करें तो बंगाल में 5 कोरोना के नए मरीज सामने आए हैं। अब बंगाल में कुल कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 16 हो गई है।

 

इस तरह उत्तर प्रदेश के वाराणसी में भी कोरोना का प्रकोप दिख रहा है। कोरोना से बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी के दो कर्मचारी संक्रमित है। दोनों कर्मचारियों ने हाल के दिनों में दूसरे राज्यों की यात्रा की थी। आशंका है कि यात्रा के दौरान ही वह कोरोना संक्रमित हुए हैं।

 

कोरोना का बड़ा संक्रमण कर्नाटक में भी देखने को मिल रहा है, यह मरीजों की संख्या 100 से ज्यादा हो गई है। पंजाब के फिरोजपुर में एक युवक कोरोना से संक्रमित पाया गया है, वहीं अरुणाचल प्रदेश में भी कोरोना का पहला मामला सामने आया है। इसके अलावा दिल्ली केरल गुजरात जैसे राज्यों में कोरोना संक्रमितों की संख्या काफी ज्यादा बढ़ी है। बिहार में स्वास्थ्य कर्मियों के कोरोना संक्रमित होने के बाद विभाग की चिंताएं ज्यादा बढ़ गई है।

 

राज्यों का हाल 

कोरोना के मरीजों के हिसाब से केरल पहले नंबर पर है। केरल में 430 मरीज हैं, वहीं महाराष्ट्र में 325, जिसमें मुंबई में 316 मरीज हैं। पिछले 24 से 48 घंटे में महाराष्ट्र में 66, कर्नाटक में 36, गुजरात में 17, यूपी में 10, बिहार में 5, हरियाणा में 3 नये केस आये हैं।

ashrita

It is one of the rapidly emerging news websites of the country. HPBL has proved its name (Har Pal Breaking Live) meaningful every time. HPBL, which has become a trusted brand of Bihar-Jharkhand, check every news of HPBL for its reliability before delivering it to you. The reporters and desk staff of hpblnews.com news website work on a 24X7 mission mode for you, the readers.

Related Articles