नवरात्रि के उपवास में साबूदाना के स्थान पर इस चीजों को खाना है आपकी सेहत के लिए बेहतर, जाने किन चीजों को खाने से क्या है फायदे
During the Navratri fast, consuming these foods instead of sago (sabudana) is better for your health; find out the benefits of each.

शारदीय नवरात्रि शुरू होते ही व्रत और फलाहार का दौर भी शुरू हो जाता है. नवरात्रि में सबसे ज्यादा खाए जाने वाले फूड्स में साबूदाना काफी लोकप्रिय है, लेकिन इसे हेल्दी समझकर रोज खाना सही नहीं है. साबूदाना हाईली प्रोसेस्ड और प्योर स्टार्च होता है, इसलिए इसे व्रत का हेल्दी फूड मानने से पहले इसके बारे में जानना जरूरी है.
अगर आप व्रत में साबूदाना खाते हैं, तो इससे आपको मुख्य रूप से कार्बोहाइड्रेट मिलता है. इसका असर ब्लड शुगर पर पड़ सकता है.
व्रत में साबूदाना की जगह राजगीरा और कुट्टू जैसे विकल्प लिए जा सकते हैं. इनमें फाइबर और प्रोटीन मिलता है, इसलिए ये अनाज के मुकाबले बेहतर विकल्प हो सकते हैं. इसके अलावा डाइट में बादाम, अखरोट और काजू जैसे नट्स, अलग-अलग तरह के सीड्स, थोड़ी मात्रा में दही या छाछ भी शामिल की जा सकती है.
नवरात्रि में साबूदाना खा रहे हैं, तो इसे फल, नट्स, सीड्स और दूसरे फलाहारी विकल्पों के साथ बैलेंस्ड रखना बेहतर है. सिर्फ साबूदाना या व्रत की मिठाइयों पर निर्भर रहने से डाइट में जरूरी पोषक तत्वों की कमी हो सकती है. नवरात्रि के व्रत में ज्यादा मिठाई खाना सेहत के लिए सही नहीं होता।









