बोकारो: रील्स बनाना पड़ा जानलेवा, मालगाड़ी पर चढ़कर बना रहे थे Reels, हाईटेंशन तार की चपेट में आने से मौत, दूसरे की हालत नाजुक

Bokaro: Making reels proved fatal; a man was making them on a freight train, died after being struck by a high-tension wire, another person is in critical condition.

बोकारो रील्स बनाना जानलेवा साबित हुआ है। दो किशोर हाईटेंशन तार की चपेट में आ गए। इस हादसे में एक की मौके पर मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से झुलस गया है।
________________________________________
बोकारो। बोकारो जिले से एक बेहद दर्दनाक और चेतावनी देने वाली घटना सामने आई है, जहां सोशल मीडिया के लिए रील्स बनाने का जुनून एक किशोर की जान ले बैठा, जबकि दूसरे की हालत नाजुक है। घटना बालीडीह थाना क्षेत्र के रेलवे गुड साइडिंग एन केबिन के पास रविवार को यह हादसा हुआ, जिसने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया।

रेलवे साइडिंग पर बना रहे थे रील्स
मिली जानकारी के अनुसार, बारी को-ऑपरेटिव कॉलोनी के 5 से 7 युवकों का एक समूह सोशल मीडिया के लिए वीडियो (रील्स) बनाने के उद्देश्य से रेलवे साइडिंग पहुंचा था। सभी युवक वहां खड़ी मालगाड़ी के पास इकट्ठा थे। इसी दौरान दो किशोर—16 वर्षीय कौशिक शर्मा और अभिमन्यु—जोश में आकर मालगाड़ी के ऊपर चढ़ गए।

हाईटेंशन तार की चपेट में आए
बताया जा रहा है कि मालगाड़ी के ऊपर चढ़कर दोनों किशोर वीडियो बना रहे थे। इसी दौरान उन्होंने जैसे ही हाथ ऊपर उठाया, उनका संपर्क ऊपर से गुजर रहे लगभग 25 हजार वोल्ट के हाईटेंशन तार से हो गया। तेज करंट लगते ही चिंगारी उठी और दोनों किशोर झटके के साथ नीचे गिर पड़े।

एक की मौत, दूसरा गंभीर
इस घटना को लेकर मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों और रेलवे सुरक्षा बल (RPF) के सहयोग से दोनों घायलों को तुरंत बोकारो जनरल अस्पताल (BGH) ले जाया गया। डॉक्टरों ने जांच के बाद कौशिक शर्मा को मृत घोषित कर दिया, जबकि अभिमन्यु की हालत गंभीर बनी हुई है और उसका इलाज जारी है।

परिजनों में मचा कोहराम
घटना की जानकारी मिलते ही दोनों किशोरों के परिजन अस्पताल पहुंचे, जहां उनका रो-रोकर बुरा हाल था। एक पल में खुशियों का माहौल मातम में बदल गया। दोस्तों ने बताया कि वे सभी केवल वीडियो बनाने के लिए वहां गए थे और उन्हें इस तरह के खतरे का अंदाजा नहीं था।घटना की सूचना मिलने पर बालीडीह थाना प्रभारी नवीन कुमार सिंह अस्पताल पहुंचे और पूरे मामले की जानकारी ली। पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है।

Related Articles