मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों में झारखंड में लगाया मूसलाधार बारिश का अनुमान जारी किया येलो अलर्ट तो बिहार में ऑरेंज अलर्ट, जानें राज्य के किस हिस्से में होगी बारिश
The Meteorological Department has issued a 'Yellow Alert' for Jharkhand and an 'Orange Alert' for Bihar for the coming days; find out which parts of the states will receive rainfall.

मौसम विभाग के अनुसार 20 से 23 जुलाई के दौरान हरियाणा, चंडीगढ़ और पंजाब में, 20 से 24 जुलाई उत्तर प्रदेश में भारी बारिश होने की संभावना है.
मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में 25 जुलाई तक भारी बारिश के आसार हैं. विदर्भ में 20-21 जुलाई और फिर 22 से 24 जुलाई के दौरान कई इलाकों में अच्छी बारिश होने की संभावना है.
मौसम विभाग के अनुसार झारखंड में मौसम खराब रहने की संभावना है. रांची, खूंटी, लोहरदगा, लातेहार और पश्चिमी सिंहभूम जिलों में कहीं-कहीं भारी बारिश होने के आसार हैं.
पश्चिमी चंपारण, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, सिवान, सारण, भोजपुर, बक्सर, रोहतास, कैमूर, औरंगाबाद व अरवल समेत पश्चिमी जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, पटना, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, वैशाली, समस्तीपुर, मधुबनी, गया, नालंदा, नवादा, लखीसराय, बेगूसराय और आसपास के जिलों में येलो अलर्ट है.









