मौसम विभाग ने इन जिलों में 30 जून और 1 जुलाई को जारी किया बारिश अलर्ट
The Meteorological Department has issued a rain alert for these districts for June 30 and July 1.

झारखंड में मॉनसून के सक्रिय होने और साइक्लोनिक सर्कुलेशन के कारण झारखंड में 28 जून से 3 जलाई तक बादल छाये रहने, वज्रपात और तेज हवा के साथ बारिश की संभावना है. मौसम विभाग के अनुसार, 28 जून को राज्य में में बादल छाए रहेंगे जबकि कुछ जगहों पर हल्की बारिश होने की संभावना है.
30 जून और एक जुलाई को राज्य के कई जिलों में वज्रपात के साथ भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है. 30 जून को बोकारो, गिरिडीह, देवघर, धनबाद, जामताड़ा, पाकुड़, दुमका, साहिबगंज और गोड्डा में भारी बारिश हो सकती है. एक जुलाई को रांची सहित खूंटी, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला-खरसांवा, रामगढ़, बोकारो, धनबाद, जामताड़ा, देवघर, दुमका, पाकुड़, गोड्डा और साहिबगंज में बारिश हो सकती है.







