झारखंड में 17 जून से मॉनसून मॉनसून दे सकता हैं दस्तक, आने वाले कुछ दिनों में इन जिलों में बारिश के आसार
Monsoon is expected to arrive in Jharkhand from June 17th, with rain expected in these districts in the coming days.

रांची। साइक्लोनिक गतिविधियों के कारण झारखंड में 12 जून से अगले तीन दिन तक राज्य के कई इलाके में तेज हवा के साथ साथ बारिश होने की आशंका है. मौसम विभाग ने इन जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है.
भीषण गर्मी के बीच झारखंड के लोगों के लिए राहत भरी खबर है. झारखंड में 17 जून तक मॉनसून के प्रवेश कर सकता है. हालांकि दो-तीन दिनों के बाद इसका असर झारखंड सहित अन्य राज्यों पर भी पड़ने की संभावना है.
11 जून को धनबाद, बोकारो, कोडरमा, हजारीबाग, रामगढ़ और रांची में 50 से 60 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से आंधी चलने, वज्रपात और बारिश होने की संभावना है.









