अब मिडिल क्लास फैमिल के कार की टेंशन खत्म , अब आपके बजट से है ये 7-सीटर कारें

Middle-class families no longer need to worry about buying a car; these 7-seater cars fit your budget.

भारतीय बाजार में ऐसी कई 7-सीटर कारें आ चुकी हैं, जो कम बजट में भी परिवार के सभी सदस्य को साथ ले जा सकती हैं.  इन गाड़ियों की शुरुआती कीमत 6 लाख रुपये से भी कम है, जिससे मिडिल क्लास परिवारों के लिए ये एक बड़ा राहत भरा विकल्प बनकर सामने आई हैं.

इसमें Renault Triber एक बेहद लोकप्रिय विकल्प है. इसकी शुरुआती कीमत लगभग 5.7 लाख रुपये है ।
वहीं Nissan Gravite भी इसी बजट के आसपास आती है।
अगर थोड़ा ज्यादा बजट है, तो Maruti Suzuki Ertiga एक भरोसेमंद ऑप्शन है, जो पेट्रोल के साथ CNG वेरिएंट में भी उपलब्ध है और माइलेज के मामले में काफी आगे है.

Ertiga का CNG वेरिएंट 26 किमी तक का माइलेज देता है, वहीं Triber और Gravite जैसे मॉडल्स भी 18-20 किमी/लीटर के बीच अच्छा एवरेज देते हैं.

ये सभी कारें खासतौर पर उन परिवारों के लिए डिजाइन की गई हैं, जिनमें सदस्यों की संख्या ज्यादा है और बजट सीमित है.

अगर आपका बजट 6 लाख के आसपास है, तो Triber या Gravite जैसे ऑप्शन बेहतर रहेंगे.
अगर आप ज्यादा माइलेज और भरोसेमंद ब्रांड चाहते हैं, तो Ertiga सही विकल्प हो सकती है.
वहीं फीचर्स और प्रीमियम अनुभव के लिए Carens की ओर रुख कर सकते है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *