Pawan singh : “आओ मेरी जान…” पवन सिंह फिर विवादों में: पार्टी वीडियो, ‘मिस्ट्री गर्ल’ और पत्नी के भावुक पोस्ट से तेज हुई तीसरी शादी की चर्चा

Pawan Singh: "Come my love..." Pawan Singh is in controversy again: Party video, 'mystery girl' and wife's emotional post sparks rumours of third marriage

Pawan Singh Controversy : भोजपुरी स्टार पवन सिंह एक बार फिर अपनी निजी जिंदगी को लेकर विवादों में हैं। एक पार्टी का वायरल वीडियो, अभिनेत्री महिमा सिंह के साथ नजदीकियां और पत्नी ज्योति सिंह का भावुक पोस्ट—इन सबने तीसरी शादी की अटकलों को हवा दे दी है और सोशल मीडिया पर बहस तेज हो गई है।

पार्टी से वायरल हुआ वीडियो, ‘मिस्ट्री गर्ल’ ने बढ़ाया सस्पेंस
बीते दिनों लखनऊ में भोजपुरी सिंगर गुंजन सिंह की बर्थ-डे पार्टी का एक वीडियो सामने आया। इस वीडियो में पवन सिंह एक अभिनेत्री का हाथ पकड़कर पार्टी में एंट्री करते दिखे। यही नहीं, मंच से उन्होंने उस अभिनेत्री को ‘जान’ कहकर बुलाया, जिसने सोशल मीडिया पर तूफान ला दिया।

महिमा सिंह निकलीं ‘मिस्ट्री गर्ल’
वायरल वीडियो के बाद यह साफ हुआ कि पवन सिंह के साथ नजर आ रही महिला भोजपुरी अभिनेत्री महिमा सिंह हैं। वीडियो में पवन सिंह कहते दिखे, “मैं चाहता हूं कि महिमा सिंह जी इधर आएं… आओ मेरी जान, इधर आओ।” इस बयान के बाद उनके रिश्तों को लेकर अटकलों का बाजार गर्म हो गया।

पत्नी ज्योति सिंह का भावुक पोस्ट, दर्द छलका
इसी बीच पवन सिंह की पत्नी ज्योति सिंह का इंस्टाग्राम पोस्ट सामने आया, जिसने विवाद को और गहरा कर दिया। उन्होंने लिखा,
“सीता वनवास में भी साथ थीं, राम तो अयोध्या में भी साथ ना दे सके।”
इसके साथ एक और पोस्टर शेयर किया गया, जिसमें लिखा था—
“शिव का अपनाया हुआ अक्सर दुनिया से ठुकराया हुआ होता है।”
इन पंक्तियों को लोग ज्योति सिंह के दर्द और टूटे रिश्ते से जोड़कर देख रहे हैं।

पार्टी में गुस्से में दिखे पवन सिंह, बाउंसर्स ने संभाला मामला
उसी पार्टी से जुड़ा एक और वीडियो वायरल हुआ, जिसमें पवन सिंह गुस्से में स्टेज से नीचे उतरते नजर आए। बताया जा रहा है कि भीड़ में मौजूद एक युवक की टिप्पणी से वे नाराज हो गए। हालांकि मौके पर मौजूद सुरक्षाकर्मियों ने स्थिति को संभाल लिया और बाउंसर्स ने युवक को बाहर निकाल दिया।

क्यों तेज हुई तीसरी शादी की चर्चा
पवन सिंह के जन्मदिन 5 जनवरी को भी तीसरी शादी की चर्चाएं तेज हुई थीं। उस दिन साझा किए गए एक वीडियो में भी वे एक महिला के साथ दिखाई दिए थे। अब लगातार सामने आ रहे वीडियो और सोशल मीडिया गतिविधियों ने इन अटकलों को और बल दे दिया है।

प्रोफेशनल बॉन्ड या निजी रिश्ता?
महिमा सिंह उत्तर प्रदेश के बांदा की रहने वाली हैं और पवन सिंह के साथ एक फिल्म में काम कर रही हैं। दोनों का गाना ‘बानी लइका’ 5 जनवरी को रिलीज हुआ था, जिसे दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिला। हालांकि समर्थकों का कहना है कि दोनों के बीच रिश्ता पूरी तरह प्रोफेशनल है।

तलाक केस और पुराना विवाद
ज्योति सिंह पवन सिंह की दूसरी पत्नी हैं और दोनों के बीच तलाक का मामला फिलहाल फैमिली कोर्ट में लंबित है। ज्योति सिंह ने पवन सिंह पर गंभीर आरोप लगाए थे, जबकि पवन सिंह ने 2021 में तलाक की अर्जी दाखिल की थी।

विवादों से पुराना नाता
पवन सिंह की निजी जिंदगी पहले भी विवादों में रही है। पहली पत्नी नीलम सिंह की 2015 में आत्महत्या, अभिनेत्री अक्षरा सिंह के साथ रिश्तों की चर्चाएं और फिर ज्योति सिंह से शादी—ये सभी घटनाएं लंबे समय तक सुर्खियों में रहीं।

Related Articles