पेट्रोल या CNG जाने कौन सी कार है आपके लिए बेहतर, कौन देता है कितना माइलेज,आप सालभर में कौन से कार से कितने रुपये बचा सकते है
Petrol or CNG: Find out which car is better for you, which offers better mileage, and how much money you can save annually with each.

आज के समय में कार खरीदते समय सिर्फ उसकी कीमत देखना काफी नहीं है. आपकी कार रोज कितनी चलती है और हर महीने ईंधन पर कितना पैसा खर्च होता है, यह भी उतना ही जरूरी है. पेट्रोल और CNG के बीच का खर्च काफी फर्क डाल सकता है. आइए जानते हई एक ही कंपनी के पेट्रोल और CNG वेरिएंट में कितना पैसे आप बचा सकते हैं।
अगर हम मारुति सुजुकी की brezza की बात करे तो इसका पेट्रोल वर्जन माइलेज 19.89 km/l और CNG वेरिएंट माइलेज 25.51 km/kg देता है।
1000 km चलने पर कौन कितना फ्यूल खर्च करेगा?
पेट्रोल Brezza
1,000 km ÷ 19.89 km/l = करीब 50.28 लीटर पेट्रोल.
50.28 × ₹102.12 = करीब ₹5,134 प्रति माह.
सालभर का खर्च करीब ₹61,611.
CNG Brezza
1,000 km ÷ 25.51 km/kg = करीब 39.20 kg CNG.
39.20 × ₹86.98 = करीब ₹3,410 प्रति माह.
सालभर का खर्च करीब ₹40,916.
एक साल में यह अंतर करीब ₹20,695 हो जाता है. यानी सिर्फ ईंधन खर्च के आधार पर 1,000 km की मासिक ड्राइविंग करने वाले व्यक्ति के लिए CNG काफी सस्ता विकल्प साबित होता है.









