पेश है 100सीसी के ये दमदार माइलेज वाली बाइक्स की लिस्ट, जाने क्या है इनमें खास फीचर्स और क्या है इसकी शुरुआती कीमत

Here is a list of powerful, high-mileage 100cc bikes; find out about their special features and starting prices.

भारतीय मिडिल क्लास फैमिली में 100cc बाइक्स का दबदबा हमेशा से रहा है. इस महंगाई के दौर में ये  बाइक्स आपके लिए एक बेहतरीन ऑप्शन हो सकती हैं.

हीरो स्प्लेंडर प्लस

हीरो स्प्लेंडर प्लस इस सेगमेंट की सबसे लोकप्रिय बाइक है.  इसमें 97.2 cc का एयर-कूल्ड, 4-स्ट्रोक सिंगल-सिलेंडर OHC इंजन दिया गया है। यह इंजन 8000 rpm पर 5.9 kW की अधिकतम पावर का टॉर्क जनरेट करता है

इस बाइक का माइलेज लगभग 70 kmpl है. इसमें 9.8 लीटर का फ्यूल टैंक मिलता हैं । इसका ग्राउंड क्लियरेंस 165 mm है । इसमें हमें खाश फीचर्स में i3S टेक्नोलॉजी, मोबाइल चार्जिंग पोर्ट, LED पोजीशन लैंप और साइड स्टैंड इंजन कट-ऑफ जैसे मिलते है।

हीरो एचएफ डीलक्स 

ये भी हीरो की एक किफायती और मजबूत बाइक मानी जाती है. ये न सिर्फ बजट-फ्रेंडली है बल्कि इसका लुक भी अट्रैक्टिव है.

यह बाइक 8000 rpm पर 6.15 kW की शानदार पावर का टॉर्क पैदा करती है। इसका ग्राउंड क्लियरेंस 165 mm है।

हीरो पैशन प्लस

इस बाइक में स्टाइलिश डिजाइन और दमदार ग्राफिक्स देखने को मिलते हैं. साथ ही इसमें पिकअप भी अच्छा मिलता है. इसमें 97.2 cc का एयर-कूल्ड 4-स्ट्रोक इंजन दिया गया है।

यह इंजन 8000 rpm पर 5.9 kW पावर और 6000 rpm पर 8.05 Nm टॉर्क देता है। 168 mm का ग्राउंड क्लियरेंस और 790 mm की बेहतरीन सीट हाइट इसे हर राइडर के लिए आरामदायक बनाती है।

खास फीचर्स में i3S टेक्नोलॉजी, सेमी-डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, USB चार्जिंग पोर्ट और बड़ा यूटिलिटी केस इसके प्रमुख आकर्षण हैं।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *