पुलिस की धक्कामार गाड़ी: पुलिस की 112 इमरजेंसी गाड़ी बीच रास्ते में हो गयी खराब, पुलिसकर्मियों को लगाना पड़ा धक्का
Police push vehicle: Police's 112 emergency vehicle broke down in the middle of the road, policemen had to push it

Police News : पुलिस विभाग की पोल बीच सड़क पर उस वक्त खुल गयी, जब पुलिस की इमरजेंसी गाड़ी आधे रास्ते में ही खराब हो गयी। पुलिसकर्मियों को अपनी ही बोलेरो गाड़ी को धक्का मारना पड़ गया। इस बीच किसी ने धक्का मारते पुलिसकर्मियों का वीडियो बना दिया और सोशल मीडिया में वायरल कर दिया। मामला बेतिया जिले का है।
जानकारी के मुताबे बेतिया में मझौरिया थाना क्षेत्र में पुलिस की 112 नंबर की इमरजेंसी गाड़ी आधे दूर में ही बंद हो गयी। वायरल वीडियो में तीन से चार पुलिसकर्मी गाड़ी को धक्का मारते दिख रहे हैं। पुलिस को जब धक्का मारते लोगों ने देखा, जमकर मजाक भी बनाया।
पुलिसकर्मियों से तत्काल सहायता मांगने पर 112 पर कॉल किया जाता है। जिसके बाद दुर्घटना से लेकर अन्य आपात स्थिति में पुलिसकर्मी इसी गाड़ी की मदद से पहुंचते हैं, लेकिन जब पुलिस की इमरजेंसी गाड़ी का ही ये हाल हो, तो फिर पुलिस के मदद की उम्मीद तो बेमानी ही है।
लोगो ने सोशल मीडिया पर भी पुलिसकर्मियों की 112 गाड़ी के खराब होने और धक्का मारते पुलिसकर्मियों की फोटो पोस्ट कर दी। लोग कह रहे हैंकि जब खुद पुलिस निसहाय हो, तो फिर पुलिस से सहायता की उम्मीद कैसे की जा सकती है।









