पेश है देश की 5 सबसे सस्ती सनरूफ कार, कीमत जान हैरान हो जाएंगे आप

Here are the 5 most affordable sunroof-equipped cars in the country; the prices will surprise you.

भारत में सनरूफ वाली कार खरीदना अब सिर्फ पैसे वाले लोगों के बीच सिर्फ सीमित नहीं रह गया है. अब बजट में भी ऐसी कारें मिल रही हैं जिनमें बड़ा टचस्क्रीन, 5-स्टार सेफ्टी, ADAS और शानदार माइलेज जैसे फीचर्स मौजूद हैं. अगर आप कम बजट में सनरूफ वाली नई कार खरीदने का प्लान कर रहे हैं, तो आप इन कारों में से किसी का भी कर सकते है चुनाव.

हुंडई एक्सटर

इस कार की शुरुआती कीमत करीब 7 लाख रुपये के आसपास जाती है और S Smart MT वेरिएंट से सनरूफ फीचर मिलना शुरू हो जाता है. माइक्रो-एसयूवी सेगमेंट की यह कार 1.2-लीटर पेट्रोल इंजन के साथ आती है. कंपनी इसमें CNG ऑप्शन भी देती है, जो इसे ज्यादा किफायती बनाता है.

टाटा पंच

इस कार के सनरूफ कैटेगरी की कीमत लगभग 7.40 लाख रुपये से शुरू होती है. नई फेसलिफ्ट पंच में 10.25-इंच टचस्क्रीन, वायरलेस एंड्रॉयड ऑटो और ऐपल कारप्ले जैसे फीचर्स दिए गए हैं. कंपनी इसमें छह एयरबैग, ABS, EBD और हिल-होल्ड कंट्रोल जैसे सेफ्टी फीचर्स भी स्टैंडर्ड तौर पर दे रही है.

टाटा अल्ट्रोज

यह उन लोगों के लिए अच्छा विकल्प है जो हैचबैक पसंद करते हैं लेकिन प्रीमियम फीचर्स भी चाहते हैं. इसका Pure S वेरिएंट लगभग 7.42 लाख रुपये से शुरू होता है, जिसमें सनरूफ मिलता है. अल्ट्रोज की सबसे बड़ी ताकत इसकी 5-स्टार ग्लोबल NCAP सेफ्टी रेटिंग है. यह पेट्रोल, डीजल और CNG तीनों विकल्पों में उपलब्ध है.

किया सोनेट

यह कार उन ग्राहकों के लिए आकर्षक विकल्प है जो कम कीमत में टेक्नोलॉजी और प्रीमियम फीचर्स चाहते हैं. इसका HTE(O) वेरिएंट लगभग 7.70 लाख रुपये से शुरू होता है और इसी से सनरूफ फीचर मिल जाता है. इसमें 10.25-इंच टचस्क्रीन, डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, वेंटिलेटेड सीट्स और ADAS लेवल-1 जैसे फीचर्स भी दिए गए हैं.

हुंडई i20

इसका Magna MT वेरिएंट करीब 7.79 लाख रुपये से शुरू होता है और इसी कीमत में सनरूफ फीचर भी मिलता है. इसमें 1.2-लीटर पेट्रोल इंजन दिया गया है, जो मैनुअल और CVT दोनों ट्रांसमिशन विकल्पों के साथ आता है. कंपनी इसमें छह एयरबैग, ESC और हिल-स्टार्ट असिस्ट जैसे फीचर्स स्टैंडर्ड देती है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *