रेलवे ने सेक्शन कंट्रोलर के 119 पद के लिए निकाली भर्ती, ऐसे कर सकते हैं आवेदन
Railways announces recruitment for 119 Section Controller posts; here’s how to apply.

रेलवे भर्ती बोर्ड ने सेक्शन कंट्रोलर के 119 पदों पर भर्ती निकाली है. आवेदन प्रक्रिया 15 जुलाई 2026 से शुरू हुई है और आवेदन करने की अंतिम तारीख 14 अगस्त 2026 निर्धारित किया गया है.
इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले कैंडिडेट्स के पास किसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से स्नातक की डिग्री होनी चाहिए. आवेदन करने के लिए नियुन्तम आयु 20 वर्ष और अधिकतम 33 साल है।
ऐसे करें आवेदन?
- RRB की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं.
- Section Controller Recruitment 2026 लिंक पर क्लिक करें.
- नए कैंडिडेट्स पहले रजिस्ट्रेशन करें.
- आवेदन फॉर्म भरें और जरूरी डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें.
- आवेदन शुल्क का भुगतान करें (यदि लागू हो).
- फॉर्म सबमिट कर उसका प्रिंटआउट सेव कर लें.
कैंडिडेट्स का चयन कंप्यूटर आधारित परीक्षा के आधार पर होगा. सामान्य, ओबीसी, ईडब्ल्यूएस उम्मीदवार के लिए आवेदन शुल्क 500 निर्धारित किया गया है। CBT-1 परीक्षा में शामिल होने पर 400 रुपये वापस कर दिए जाएंगे. जबकि एससी, एसटी, महिला और दिव्यांग के लिए शुल्क 250 है।






