झारखंड बिग ब्रेकिंग: विधायक के बेटे का दिनदहाड़े अपहरण, यूनिवर्सिटी के गेट से किडनैप, पुलिस ने की मोर्चाबंदी

रांची के एमिटी यूनिवर्सिटी गेट से चतरा विधायक जनार्दन पासवान के बेटे के अपहरण की सूचना सामने आई है। पुलिस CCTV फुटेज खंगालकर मामले की जांच कर रही है।

रांची: राजधानी रांची से एक बड़ी खबर आ रही है। अब से कुछ देर पहले झारखंड के एक विधायक के बेटे का किडनैप कर लिया गया है। घटना के बाद पुलिस प्रशासन में हड़कंप है। बताया जा रहा है कि  चतरा से लोजपा विधायक जनार्दन पासवान के बेटे के अपहरण की सूचना से हड़कंप मच गया। घटना विधानसभा थाना क्षेत्र स्थित एमिटी यूनिवर्सिटी के बाहर की बताई जा रही है। परिजनों की सूचना के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

बताया जा रहा है कि घटना आज शाम करीब 5 बजे की है। विधायक के अनुसार, उनका बेटा एमिटी यूनिवर्सिटी से लॉ की पढ़ाई कर रहा है। सोमवार को छुट्टी के बाद वह यूनिवर्सिटी से बाहर निकल रहा था, तभी कुछ लोग वाहनों से वहां पहुंचे और उसके साथ मारपीट करने के बाद उसे जबरन अपने साथ ले गए।

स्कॉर्पियो से पहुंचे थे किडनैपर

विधायक जनार्दन पासवान के अनुसार, कई लोग स्कॉर्पियो वाहनों से यूनिवर्सिटी गेट के पास पहुंचे थे। उन्होंने उनके बेटे के साथ मारपीट की और इसके बाद उसे जबरन वाहन में बैठाकर वहां से ले गए।घटना के बाद युवक की थार गाड़ी यूनिवर्सिटी गेट के बाहर ही खड़ी मिली। वहीं, युवक का मोबाइल फोन भी फिलहाल स्विच ऑफ बताया जा रहा है।

CCTV फुटेज खंगाल रही पुलिस

मामले की जानकारी मिलते ही विधानसभा थाना की पुलिस सक्रिय हो गई। पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर यूनिवर्सिटी और आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। संदिग्ध वाहनों और घटना से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच की जा रही है।पुलिस की ओर से आसपास के इलाकों में भी निगरानी और जांच बढ़ाई गई है। हालांकि, अभी तक युवक के ठिकाने या घटना के पीछे की वजह को लेकर आधिकारिक रूप से विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है।

परिजनों को किसी विवाद की जानकारी नहीं

विधायक जनार्दन पासवान के मुताबिक, परिवार को फिलहाल किसी ऐसे विवाद की जानकारी नहीं है, जिसकी वजह से उनके बेटे को निशाना बनाया गया हो। घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है।घटना की जानकारी मिलने के बाद विधायक खुद चतरा से रांची के लिए रवाना हो गए हैं।

पुलिस जांच के बाद ही साफ होगी पूरी तस्वीर

फिलहाल पुलिस घटनास्थल के CCTV फुटेज, प्रत्यक्षदर्शियों से मिली जानकारी और संदिग्ध वाहनों के संबंध में सुराग जुटा रही है। पुलिस जांच के आगे बढ़ने के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि युवक को किन परिस्थितियों में और किस वजह से ले जाया गया।

 

 

Desk Hpbl

It is one of the rapidly emerging news websites of the country. HPBL has proved its name (Har Pal Breaking Live) meaningful every time. HPBL, which has become a trusted brand of Bihar-Jharkhand, check every news of HPBL for its reliability before delivering it to you. The reporters and desk staff of hpblnews.com news website work on a 24X7 mission mode for you, the readers.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *