रांची:…जब मंत्री दीपिका पांडेय को फूट-फूटकर रोते देख फफक पड़े मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, सड़क हादसे में गयी थी मंत्री की बेटी सहित चार छात्रों की जान

Ranchi: Chief Minister Hemant Soren broke down upon seeing Minister Deepika Pandey sobbing inconsolably; four students, including the minister's daughter, had lost their lives in a road accident.

रांची: मंत्री दीपिका पांडेय की बेटी के श्रद्धांजलि सभा में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन भावुक हो गये। मुख्यमंत्री को सामने देख दीपिका पांडेय खुद को रोक नहीं पायी और फूट-फूटकर रो पड़ी। मंत्री दीपिका को बिलखते देख, हेमंत सोरेन भी अपने आंसू पर काबू नहीं रख पाये। मुख्यमंत्री ने श्रद्धांजलि सभा की तस्वीर को साझा करते हुए सोशल मीडिया हैंडल X पर लिखा है कि, मरांग बुरु दिवंगत युविका बिटिया की आत्मा को शांति प्रदान करें और शोकाकुल दीपिका जी, रत्नेश जी एवं समस्त परिवार को इस दुःख की घड़ी में संबल और शक्ति प्रदान करें। विनम्र श्रद्धांजलि…

25 सितंबर को हुआ था एक्सीडेंट

आपको बता दें कि 25 सितंबर की तड़के भीषण सड़क हादसा हुआ था। जमशेदपुर के सोनारी में मरीन ड्राइव पर गुरुवार तड़के 3:50 बजे भीषण कार एक्सीडेंट हुआ था। करीब 120 किमी प्रति घंटे की रफ्तार में एक कार सड़क किनारे खड़े ट्रक में जा घुसी। इस हादसे में झारखंड की ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडेय सिंह की 18 वर्षीय बेटी युविका सिंह सहित चार युवाओं की मौत हो गई।

चारों कारमेल जूनियर कॉलेज के 12वीं कक्षा के छात्र थे और रात में घूमने निकले थे। चारों युवा सोनारी के सार्थक अग्रवाल की कार पर सवार थे। यह कार सार्थक के पिता चतन अग्रवाल के नाम पर रजिस्टर्ड है।
हादसे के वक्त सार्थक कार चला रहा था। उसके बगल की सीट पर नमन बैठा था। जबकि पिछली सीट पर युविका और वंशिका खंडेलवाल बैठी थीं। हादसे में एक युवक और एक युवती का सिर पूरी तरह कुचल गया। इस दौरान भारी संख्या में लोग जमा हो गए।

लोगों का कहना था कि सड़क पर बिना रिफ्लेक्टर के खड़े ट्रक के कारण यह हादसा हुआ है। पुलिस ने किसी तरह लोगों को शांत कराया और शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस ने क्षतिग्रस्त कार और ट्रक को जब्त कर लिया है।

बर्थडे सेलिब्रेट करने दोस्त के घर गयी थी

पिता ने कहा-बर्थडे पार्टी में जाने की बात कहकर निकली थी पिता रत्नेश सिंह ने कहा- मेरी छोटी बेटी तृषा ने रात में कहा था कि वह एक साथी की बर्थडे पार्टी में जाएगी। रात में वहीं रुकेगी। सुबह घर लौटेगी। बेटी के जाने के बाद मैं सोने चला गया। सुबह में दुर्घटना की जानकारी मिली। सार्थक अग्रवाल (18) सोनारी में रहता था। उसके पिता चेतन अग्रवाल जीएसटी अधिवक्ता हैं। वंशिका (17) आदित्यपुर में रहती थी। पिता पंकज खंडेलवाल स्टील छड़ दुकान के संचालक हैं। युविका सिंह उर्फ तृषा (18) मंत्री दीपिका पांडेय सिंह की छोटी बेटी थी। पिता रत्नेश सिंह टाटा स्टील में में अधिकारी हैं। नमन गुप्ता (17) सोनारी में रहता था। पिता राजीव गुप्ता का सोनारी में बेकरी की दुकान है।

Chauhan

It is one of the rapidly emerging news websites of the country. HPBL has proved its name (Har Pal Breaking Live) meaningful every time. HPBL, which has become a trusted brand of Bihar-Jharkhand, check every news of HPBL for its reliability before delivering it to you. The reporters and desk staff of hpblnews.com news website work on a 24X7 mission mode for you, the readers.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

close