रांची-छात्रों का आंदोलन खत्म : सरकार को दो महीने का अल्टीमेटम, 26 दिनों के आंदोलन के बाद JPSC-JSSC रिफॉर्म्स मंच ने आंदोलन किया

Ranchi – Students' protest ends: Two-month ultimatum given to the government; the JPSC-JSSC Reforms Manch called off the agitation after 26 days.

रांची। झारखंड की राजधानी रांची में पिछले 26 दिनों से जारी JPSC-JSSC छात्र आंदोलन को फिलहाल दो महीने के लिए स्थगित कर दिया गया है। जेपीएससी-जेएसएससी रिफॉर्म्स मंच ने सरकार की ओर से प्रतियोगी परीक्षाओं को रद्द करने और छात्रों के हित में लिए गए फैसलों के बाद आंदोलन स्थगित करने का ऐलान किया। मंच ने स्पष्ट किया कि सरकार को अब छात्रों की बाकी मांगों पर कार्रवाई के लिए दो महीने का समय दिया गया है।

मंच की ओर से पहले ही कहा गया था कि सरकार संबंधित परीक्षाओं को लेकर आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी करेगी, इसके बाद आंदोलन के भविष्य पर निर्णय लिया जाएगा। सरकार की ओर से उठाए गए कदमों के बाद मंच ने फिलहाल आंदोलन को स्थगित करने का फैसला लिया।

सरकार को दिया दो महीने का समय

मंच के नेता रविंद्र पासवान ने कहा कि सरकार के प्रतिनिधियों के अलावा मंत्री इरफान अंसारी और मंत्री दीपिका सिंह पांडे की ओर से भी छात्रों से कुछ समय देने की अपील की गई थी। इसी को देखते हुए मंच ने आंदोलन को फिलहाल स्थगित करने का निर्णय लिया है।
मंच से जुड़े पीयूष कुमार ने कहा कि मुख्यमंत्री की मंशा स्पष्ट है और उन्हें उम्मीद है कि सरकार आगे भी छात्रों के हित में निर्णय लेगी। उन्होंने कहा कि सरकार को दो महीने का समय दिया गया है।उन्होंने स्पष्ट किया कि दो महीने बाद आंदोलन तभी पूरी तरह समाप्त माना जाएगा, जब छात्रों की शेष मांगों पर ठोस कार्रवाई हो जाएगी। यदि निर्धारित अवधि में मांगों पर अपेक्षित कार्रवाई नहीं हुई तो छात्र दोबारा आंदोलन शुरू कर सकते हैं।

फिलहाल CBI जांच की मांग आगे नहीं बढ़ाएगा मंच

पीयूष कुमार ने बताया कि फिलहाल मंच ने CBI जांच की मांग को आगे नहीं बढ़ाने का फैसला लिया है। उनका कहना है कि पहले CID जांच हो चुकी है और अब सरकार को दिए गए समय में आगे क्या कार्रवाई होती है, इस पर नजर रखी जाएगी।
इस तरह जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम में 26 दिनों से चल रहा छात्र आंदोलन फिलहाल स्थगित हो गया है। हालांकि मंच ने साफ कर दिया है कि आंदोलन को स्थायी रूप से समाप्त नहीं किया गया है।

JPSC-JSSC रिफॉर्म्स मंच का होगा रजिस्ट्रेशन

आंदोलन स्थगित करने के साथ ही JPSC-JSSC रिफॉर्म्स मंच को औपचारिक रूप से रजिस्टर कराने की भी घोषणा की गई है।
मंच के पदाधिकारियों का कहना है कि अब छात्रों के हित और भर्ती प्रक्रिया में सुधार के लिए संगठनात्मक स्तर पर काम किया जाएगा। इसके लिए मंच को विधिवत पंजीकृत कराने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।
मंच का कहना है कि भविष्य में भी प्रतियोगी परीक्षाओं में सुधार और छात्रों से जुड़े मुद्दों को लेकर वह सक्रिय भूमिका निभाता रहेगा।

स्टेडियम से अल्बर्ट एक्का चौक तक निकली आभार यात्रा

प्रेस कॉन्फ्रेंस के बाद JPSC-JSSC रिफॉर्म्स मंच की ओर से आभार यात्रा निकाली गई। यह यात्रा जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम से शुरू होकर अल्बर्ट एक्का चौक तक पहुंची।
इस दौरान छात्रों ने सरकार के फैसलों का स्वागत किया और आंदोलन में सहयोग देने वालों के प्रति आभार जताया। 26 दिनों के संघर्ष के बाद छात्रों ने शांतिपूर्ण तरीके से आभार यात्रा निकालकर अपनी एकजुटता का संदेश दिया।

रिफॉर्म्स मंच ने बताया- 20 से अधिक परीक्षाएं रद्द होना बड़ी जीत

रविंद्र पासवान ने कहा कि सरकार ने 20 से अधिक परीक्षाओं को रद्द करने का निर्णय लिया है। उन्होंने इसे छात्रों के लंबे संघर्ष और JPSC-JSSC रिफॉर्म्स मंच की बड़ी जीत बताया।

उन्होंने आंदोलन में शामिल सभी छात्रों को बधाई देते हुए कहा कि यह फैसला छात्रों की आवाज और लगातार किए गए संघर्ष का परिणाम है।

हालांकि मंच ने यह भी स्पष्ट किया कि अभी सभी मांगें पूरी नहीं हुई हैं। मंच की मांग है कि PGT, माध्यमिक, आचार्य, नगर पालिका सहायक, कांस्टेबल और फील्ड वर्कर समेत जिन परीक्षाओं को अभी रद्द नहीं किया गया है, उनकी भी जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाए।
मंच का आरोप है कि इन परीक्षाओं में भी अनियमितताएं हुई हैं।

Chauhan

It is one of the rapidly emerging news websites of the country. HPBL has proved its name (Har Pal Breaking Live) meaningful every time. HPBL, which has become a trusted brand of Bihar-Jharkhand, check every news of HPBL for its reliability before delivering it to you. The reporters and desk staff of hpblnews.com news website work on a 24X7 mission mode for you, the readers.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *