शिक्षा विभाग में ट्रांसफर पोस्टिंग की बड़ी खबर: पढ़िए किन शिक्षकों को मिली प्रोन्नति, किनका हुआ स्थानांतरण – पदस्थापन

Teacher tranafer Posting News: शिक्षा विभाग से ट्रांसफर पोस्टिंग पर बड़ी खबर सामने आ रही है। लंबे समय से ट्रांसफर का इंतजार कर रहे शिक्षकों के लिए बड़ी खबर है। आज धनबाद जिले के उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी श्री आदित्य रंजन की अध्यक्षता में जिला शिक्षा स्थापना समिति की बैठक समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में की गई।

बैठक के दौरान स्नातक प्रशिक्षित शिक्षकों का अंतर जिला स्थानांतरण हेतु ऑनलाइन पोर्टल पर कुल प्राप्त आवेदनों पर विचार, पारस्परिक अंतर जिला स्थानांतरण हेतु ऑनलाइन पोर्टल पर प्राप्त आवेदनों पर विचार, जिला अंतर्गत पारस्परिक स्थानांतरण, स्नातक प्रशिक्षित शिक्षक जिनका 2 वर्षों का परीक्ष्यमान अवधि पूर्ण हो चुका है उनका सेवा संपुष्टि, ग्रेड 4 में प्रोन्नति हेतु तैयार वरीयता सूची के स्वीकृति स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति समेत अन्य प्रस्ताव पर समिति द्वारा चर्चा की गई।

उपायुक्त श्री आदित्य रंजन ने स्नातक प्रशिक्षित शिक्षक जिनका 2 वर्षों का परीक्ष्यमान अवधि पूर्ण हो चुका है उनका सेवा संपुष्टि के लिए प्राप्त प्रस्ताव को जिला स्थापना समिति द्वारा जांच कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने हेतु निर्देशित किया। साथ ही स्थानांतरण हेतु प्राप्त आवेदन ऑन के दस्तावेज जांच कर कई प्रस्ताव को स्वीकृति प्रदान की गई। इसके अलावा स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति को समिति द्वारा स्वीकृति प्रदान की गई। साथ हीं ग्रेड 4 में प्रोन्नति हेतु तैयार वरीयता सूची की जांच जिला स्थापना समिति द्वारा करने हेतु निर्देशित किया गया।

मौके पर उप विकास आयुक्त श्री सादात अनवर, जिला भूअर्जन पदाधिकारी श्री राम नारायण खलखो, जिला शिक्षा पदाधिकारी श्री अभिषेक झा, जिला शिक्षा अधीक्षक श्री आयुष कुमार, जिला जनसम्पर्क पदाधिकारी श्री सुनिल कुमार सिंह मौजूद रहें।

Desk Hpbl

It is one of the rapidly emerging news websites of the country. HPBL has proved its name (Har Pal Breaking Live) meaningful every time. HPBL, which has become a trusted brand of Bihar-Jharkhand, check every news of HPBL for its reliability before delivering it to you. The reporters and desk staff of hpblnews.com news website work on a 24X7 mission mode for you, the readers.

Related Articles