आधी कीमत में मिल रहे Samsung-Xiaomi के महंगे 55 इंच Smart TV! Amazon Sale में ऐसी लूट, स्टॉक खत्म होने से पहले देख लें पूरी लिस्ट

Amazon Great Summer Sale ने टीवी मार्केट में तहलका मचा दिया है। जिन 55 इंच Smart TV को खरीदना कभी सिर्फ सपना लगता था, अब वही प्रीमियम मॉडल आधी कीमत में मिल रहे हैं। Samsung, Xiaomi, TCL, Acer और VW जैसे बड़े ब्रांड्स के टीवी पर भारी डिस्काउंट देखकर लोग जमकर खरीदारी कर रहे हैं। ऐसे में अगर आप भी घर के लिए बड़ा 4K Smart TV लेने की सोच रहे हैं, तो यह मौका हाथ से निकल गया तो बाद में पछताना पड़ सकता है।
सेल में कई ऐसे टीवी शामिल हैं, जिनकी कीमतों में 40% से लेकर 65% तक की कटौती की गई है। इतना ही नहीं, बैंक ऑफर्स और कूपन डिस्काउंट के बाद कीमत और भी कम हो रही है। यही वजह है कि Amazon पर कई मॉडल तेजी से आउट ऑफ स्टॉक भी हो रहे हैं।
TCL का 55 इंच QLED TV बना सबसे बड़ा सरप्राइज
1,09,990 रुपये की कीमत वाला TCL का 55 इंच 4K Ultra HD QLED Smart TV इस समय सिर्फ 37,990 रुपये में मिल रहा है। यानी सीधे 65 फीसदी की भारी कटौती। टीवी में हाई रिफ्रेश रेट, Dolby Atmos सपोर्ट और 35W साउंड सिस्टम दिया गया है। Google TV OS पर चलने वाले इस टीवी में Netflix, Disney+ Hotstar और YouTube जैसे OTT ऐप्स पहले से इंस्टॉल मिलते हैं। Google Assistant और Built-in Chromecast जैसी सुविधाएं इसे और भी खास बनाती हैं।
Xiaomi ने भी गिराए दाम
Xiaomi का 55 इंच 4K Ultra HD LED Smart TV भी सेल में जबरदस्त छूट के साथ उपलब्ध है। 54,999 रुपये वाला यह मॉडल अब सिर्फ 30,999 रुपये में खरीदा जा सकता है। Fire TV OS पर चलने वाले इस टीवी में Dolby Audio सपोर्ट और 30W साउंड आउटपुट मिलता है। खास बात यह है कि इसमें DTH सेट-टॉप बॉक्स इंटीग्रेशन भी दिया गया है।
VW का सस्ता QLED TV बना लोगों की पहली पसंद
VW का 55 इंच QLED Smart TV इस समय Amazon पर सबसे ज्यादा ध्यान खींच रहा है। 64,999 रुपये वाला यह मॉडल 26,999 रुपये में मिल रहा है। इसमें 50W साउंड सिस्टम, Google TV OS, Dolby Audio और कई एडवांस फीचर्स दिए गए हैं। कम बजट में बड़ा QLED TV खरीदने वालों के लिए यह शानदार ऑप्शन माना जा रहा है।
Acer ने भी मचाया धमाल
Acer का 55 इंच 4K Ultra HD LED Smart TV भी बड़े डिस्काउंट के साथ लिस्टेड है। 62,999 रुपये की जगह इसे 27,460 रुपये में खरीदा जा सकता है। टीवी में Dolby Atmos सपोर्ट, Google TV OS और Voice Control Remote जैसे फीचर्स दिए गए हैं। OTT कंटेंट देखने वालों के लिए यह मॉडल काफी आकर्षक माना जा रहा है।
Samsung के प्रीमियम TV पर भी भारी कटौती
Samsung का 55 इंच 4K Smart TV भी इस सेल में सस्ते दाम पर मिल रहा है। 55,200 रुपये वाला यह टीवी अब 39,490 रुपये में उपलब्ध है। Amazon इस पर 2,500 रुपये का अतिरिक्त कूपन डिस्काउंट भी दे रही है। टीवी में शानदार पिक्चर क्वालिटी के साथ दमदार साउंड और स्मार्ट फीचर्स दिए गए हैं।
अगर आप लंबे समय से बड़ा Smart TV खरीदने का इंतजार कर रहे थे, तो Amazon Great Summer Sale आपके लिए सुनहरा मौका साबित हो सकती है। भारी डिस्काउंट और सीमित स्टॉक को देखते हुए आने वाले दिनों में कई मॉडल्स की कीमत फिर बढ़ सकती है।









