यह है भारत के सबसे महंगे इलेक्ट्रिक स्कूटर्स, एक की कीमत में आ जाएगी कार, जाने इसके फीचर्स

Here are India's most expensive electric scooters—the price of one could buy you a car; find out about their features.

भारत में इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर बाजार अब सिर्फ सस्ते और किफायती स्कूटर्स तक सीमित नहीं रह गया है. पिछले कुछ वर्षों में  इलेक्ट्रिक स्कूटर  तेजी से विकसित हुआ है और अब ग्राहकों के पास ऐसे विकल्प मौजूद हैं जो तकनीक, परफॉर्मेंस और फीचर्स के मामले में कई मोटरसाइकिलों को भी टक्कर देते हैं. कुछ मॉडल्स की कीमत तो इतनी ज्यादा है कि उनमें एक छोटी कार खरीदी जा सकती है. जाने कौन कौन से है महंगे स्कूटर्स।

BMW CE 04 की एक्स-शोरूम कीमत 15.25 लाख रुपये है. इसमें लिक्विड-कूल्ड इलेक्ट्रिक मोटर दी गई है जो 42 बीएचपी की पावर और 62 एनएम का टॉर्क पैदा करती है. कंपनी के मुताबिक यह एक बार चार्ज होने पर करीब 130 किलोमीटर तक चल सकता है. बड़ी TFT डिस्प्ले, कनेक्टेड फीचर्स, मल्टिपल राइडिंग मोड्स और फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स इसे खास बनाते हैं.

TVS X की एक्स-शोरूम कीमत 2.64 लाख रुपये है. आकर्षक डिजाइन और हाई-टेक फीचर्स इसे भीड़ से अलग बनाते हैं. इसमें 4.4 kWh बैटरी पैक और 11 kW पावर वाला मोटर मिलता है. 10.2 इंच की TFT डिस्प्ले, नेविगेशन, इंफोटेनमेंट और कनेक्टेड फीचर्स इसे टेक-लवर्स के लिए खास विकल्प बनाते हैं.

Ather 450 Apex की शोरूम कीमत 1.90 लाख रुपये है.  यह स्कूटर 100 किमी प्रति घंटे की टॉप स्पीड हासिल कर सकता है और 157 किलोमीटर तक की IDC रेंज ऑफर करता हैॅ Warp+ मोड, गूगल मैप्स नेविगेशन और स्मार्ट डैशबोर्ड जैसी सुविधाएं इसे प्रीमियम फील देती हैं.

Suzuki की e-Access की कीमत लगभग 1.88 लाख रुपये है. यह स्कूटर रोजमर्रा की जरूरतों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है. टेलीस्कोपिक फ्रंट सस्पेंशन, फ्रंट डिस्क ब्रेक, अलॉय व्हील्स और आरामदायक राइडिंग पोजिशन इसके प्रमुख आकर्षण हैं.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *