डिस्काउंट: 10 हजार रुपये सस्ता हुआ google का ये स्मार्टफोन,जाने कैसे बना सकते हैं आप इसे अपना

Discount: This Google smartphone has become cheaper by 10 thousand rupees, know how you can make it yours.

Google Pixel 10 जबरदस्त डिस्काउंट के बाजार में मौजूद हैं  जिसमें आपको प्रीमियम कैमरा, क्लीन एंड्रॉयड एक्सपीरियंस और एडवांस AI फीचर्स मिलता है. इस स्मार्टफोन पर करीब 10 हजार रुपये तक की बचत  मिल रहा है।

Google Pixel 10 को भारत में 75,999 रुपये की कीमत पर लॉन्च किया गया था. हालांकि अब यह स्मार्टफोन करीब 65,889 रुपये में लिस्ट किया गया है. यानी खरीदारों को लगभग 10 हजार रुपये तक की कुल बचत का फायदा मिल सकता है.

Pixel 10 में Google का लेटेस्ट Tensor G5 प्रॉसेसर दिया गया है. यह चिपसेट AI आधारित फीचर्स को बेहतर तरीके से संभालने के साथ-साथ गेमिंग और मल्टीटास्किंग को भी स्मूद बनाता है. कंपनी का दावा है कि यह प्रॉसेसर पहले की तुलना में ज्यादा स्मार्ट, तेज और पावर एफिशिएंट है. स्मार्टफोन में 6.3 इंच का OLED डिस्प्ले मिलता है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करता है.

Google Pixel सीरीज हमेशा से कैमरा क्वालिटी के लिए जानी जाती रही है. फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है. इसमें 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर मौजूद है, जो कम रोशनी में भी शानदार तस्वीरें लेने में सक्षम है.

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *