अजब मामला: शादी के जोड़े में पति-पत्नी ने कर ली आत्महत्या, शादी का लहंगा पहने पत्नी और शूट पहने पति का फंदे पर लटका मिला शव, पत्नी थी प्रेग्नेंट

Strange case: Husband and wife commit suicide in wedding attire, wife wearing wedding lehenga and husband wearing suit found hanging, wife was pregnant

आत्महत्या की एक अजीबोगरीब खबर ने हर किसी को हैरान कर दिया है। पति-पत्नी ने शादी से जोड़े पहनकर जान दे दी। हैरानी की बात ये ही कि पत्नी प्रेग्नेंट भी थी। घटना ने पूरे इलाके को स्तब्ध कर दिया है और पुलिस हर एंगल से जांच में जुटी है।
________________________________________
Crime News : एक बेहद चौंकाने वाला और दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। पति-पत्नी ने शादी के कपड़े पहनकर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इस घटना ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी। हर कोई यह जानने की कोशिश कर रहा है कि आखिर ऐसा क्या हुआ, जिसने एक सामान्य और खुशहाल दिख रहे परिवार को इस कदर टूटने पर मजबूर कर दिया। ये घटना मध्यप्रदेश के सागर जिले की है। रहली थाना क्षेत्र के चांदपुर गांव स्थित मुठिया टोला की है। देर रात पति-पत्नी के शव उनके ही घर में फांसी के फंदे पर लटके हुए पाए गए। मृतकों की पहचान 22 वर्षीय राजेंद्र उर्फ गोलू और 21 वर्षीय काजल पटेल के रूप में हुई है।

शादी के जोड़े में मिला शव, परिवार के उड़े होश
हैरान करने वाली बात यह रही कि दोनों ने आत्महत्या के समय शादी के कपड़े पहन रखे थे। काजल दुल्हन की तरह साड़ी में सजी हुई थी, जबकि राजेंद्र दूल्हे के सूट में नजर आया। यह दृश्य देखकर परिजनों के होश उड़ गए।परिजनों के अनुसार, दोनों ने करीब तीन साल पहले प्रेम विवाह किया था और उनका वैवाहिक जीवन सामान्य और खुशहाल चल रहा था। घटना वाली रात भी सब कुछ सामान्य था। दोनों ने परिवार के साथ भोजन किया और फिर अपने कमरे में चले गए। देर रात तक जब वे बाहर नहीं आए, तो परिवार को चिंता हुई। जब कमरे का दरवाजा खोला गया, तो दोनों फांसी के फंदे पर लटके मिले।

जांच में नया खुलासा: महिला थी गर्भवती
मामले की जांच के दौरान एक और चौंकाने वाला तथ्य सामने आया। पोस्टमार्टम करने वाले डॉक्टरों के अनुसार, काजल करीब डेढ़ महीने की गर्भवती थी। इस खुलासे के बाद मामला और भी संवेदनशील हो गया है और कई नए सवाल खड़े हो गए हैं।
सुसाइड नोट नहीं, रहस्य बरकरार
पुलिस को घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है, जिससे आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है। परिजनों का कहना है कि दोनों के बीच किसी तरह का विवाद या तनाव नहीं था, जिससे यह घटना और भी रहस्यमयी बन गई है।सुनील शर्मा, थाना प्रभारी ने बताया कि अंतिम संस्कार के बाद दोनों पक्षों के बयान दर्ज किए जाएंगे और हर पहलू से मामले की जांच की जाएगी। वहीं ड्यूटी डॉक्टर प्रशांत हजारी ने बताया कि पोस्टमार्टम किया जा रहा है और रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

इलाके में सनसनी, कई सवाल खड़े
इस घटना के बाद पूरे गांव में शोक और हैरानी का माहौल है। एक खुशहाल दिख रहे दंपती का इस तरह अचानक दुनिया छोड़ देना कई सवाल खड़े कर रहा है—क्या कोई छिपा तनाव था? क्या किसी तरह का दबाव था? या फिर इसके पीछे कोई और वजह?

Related Articles