“व्यक्ति नश्वर है, संस्थाएं और विचार अमर हैं…” सुदिव्य सोनू का आखिरी संदेश क्यों हो रहा चर्चा में?

मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू के निधन के बाद उनके अंतिम सार्वजनिक कार्यक्रम का वीडियो सामने आया है। उनका “व्यक्ति नश्वर है…” वाला संदेश चर्चा में है।

गिरिडीह: झारखंड सरकार के मंत्री और गिरिडीह विधायक सुदिव्य कुमार सोनू के निधन के बाद उनके अंतिम सार्वजनिक कार्यक्रम का एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है। वीडियो सामने आने के बाद उनका एक कथन लोगों का ध्यान खींच रहा है—“व्यक्ति नश्वर है, संस्थाएं और विचार अमर हैं।” उन्होंने जिस तरीके से इन बातों को कहा है, उससे लोगों ये भी चर्चा है कि क्या सुदिव्य सोनू को अपनी मृत्यु का अहसास हो गया था।

आखिरी कार्यक्रम में भी विचार और संस्था की बात

गिरिडीह में आयोजित कार्यक्रम के दौरान सुदिव्य कुमार सोनू ने व्यक्ति के जीवन की सीमितता और संस्थाओं तथा विचारों की निरंतरता को लेकर अपनी बात रखी। उनका जोर इस बात पर था कि किसी व्यक्ति का जीवन भले सीमित हो, लेकिन उसके विचार और संस्थाओं से जुड़ा काम आगे भी लोगों को प्रभावित करता रहता है।अब उनके निधन के बाद यही बात सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनी हुई है।

कुछ घंटे पहले तक थे सक्रिय

सुदिव्य कुमार सोनू के निधन की खबर ऐसे वक्त सामने आई, जब कुछ घंटे पहले तक वह सार्वजनिक गतिविधियों में सक्रिय थे। 5 सितंबर को शिक्षक दिवस के कार्यक्रम में उन्होंने हिस्सा लिया था। इसके बाद गिरिडीह के इस्लामिया उर्दू मिडिल स्कूल के शताब्दी समारोह में भी बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए थे।इस कार्यक्रम में उन्होंने शिक्षा और स्कूलों की जरूरतों को लेकर बात की थी। उन्होंने स्कूलों को कंप्यूटर उपलब्ध कराने का भरोसा भी दिलाया था।यानी एक तरफ वह बच्चों और शिक्षा के भविष्य को लेकर योजनाओं की बात कर रहे थे, वहीं दूसरी तरफ उसी दिन का उनका सार्वजनिक संदेश अब उनके निधन के बाद लोगों के बीच चर्चा में है।

सोशल मीडिया पर भी थे काफी सक्रिय

सुदिव्य सोनू राजनीतिक गतिविधियों के साथ सोशल मीडिया पर भी सक्रिय रहते थे। उनकी सार्वजनिक बैठकों, कार्यक्रमों और राजनीतिक गतिविधियों से जुड़े वीडियो और पोस्ट सोशल मीडिया पर सामने आते रहे हैं।उनके निधन के बाद अंतिम कार्यक्रम का यह वीडियो भी तेजी से लोगों का ध्यान खींच रहा है। खासकर उनका “व्यक्ति नश्वर है…” वाला संदेश अब लोगों को भावुक कर रहा है।

राजनीतिक सफर में भी अहम भूमिका

सुदिव्य कुमार सोनू गिरिडीह विधानसभा क्षेत्र से झारखंड मुक्ति मोर्चा के विधायक थे। राज्य सरकार में उनके पास नगर विकास एवं आवास, उच्च एवं तकनीकी शिक्षा, पर्यटन, कला-संस्कृति, खेलकूद एवं युवा कार्य जैसे महत्वपूर्ण विभागों की जिम्मेदारी थी।

उनके निधन से झारखंड की राजनीति में शोक की लहर है। वहीं, उनके अंतिम सार्वजनिक कार्यक्रम का वीडियो सामने आने के बाद उनकी कही बातें एक बार फिर चर्चा के केंद्र में आ गई हैं।

Desk Hpbl

It is one of the rapidly emerging news websites of the country. HPBL has proved its name (Har Pal Breaking Live) meaningful every time. HPBL, which has become a trusted brand of Bihar-Jharkhand, check every news of HPBL for its reliability before delivering it to you. The reporters and desk staff of hpblnews.com news website work on a 24X7 mission mode for you, the readers.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *