झारखंड, सस्पेंड न्यूज : आफिस में खुलेआम सिगरेट फूंकने वाले “साहब” हुए सस्पेंड, मुख्यमंत्री ने कहा था, “ये बर्दाश्त के काबिल नहीं”

Jharkhand, Suspended News: "Sir" who smoked cigarette openly in the office was suspended, the Chief Minister had said, "This is not tolerable"

Suspend News: आफिस में खुलेआम सिगरेट के छल्ले उड़ाने वाले साहब सस्पेंड हो गये हैं। मुख्यमंत्री के निर्देश के बाद डीसी ने सस्पेंशनक आदेश जारी किया है। दरअसल पश्चिमी सिंहभूम के एक सरकारी कार्यालय में खुलेआम सिगरेट पीने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। वीडियो पर मुख्यमंत्री ने एक्शन लेते हुए कार्रवाई के तुरंत आदेश दिया था।

 

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के निर्देश पर उपायुक्त चंदन कुमार ने कर्मचारी को निलंबित कर दिया है। वायरल वीडियो में कर्मचारी की पहचान जगन्नाथपुर प्रखंड कार्यालय के जन सेवक, जगमोहन सोरेन के रूप में हुई है। सस्पेंशन के साथ-साथ डीसी चंदन कुमार ने उप विकास आयुक्त को आरोपी कर्मचारी के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई करने को भी कहा है।

 

दरअसल सिगरेट पीते कर्मचारी का वीडियो के.देवराज हेस्सा नामक शख्स ने मुख्यमंत्री को टैग करते हुए एक्स पर पोस्ट किया था. इस पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने फौरन संज्ञान लिया. उन्होंने सख्त नाराजगी जताते हुए पश्चिमी सिंहभूम के उपायुक्त को टैग कर लिखा कि ‘विधि-सम्मत कठोर कार्रवाई करते हुए सूचना दें. यह स्थिति बिल्कुल बर्दाश्त के काबिल नहीं है।

 

रविवार को मुख्यमंत्री के निर्देश के बाद पूरा अमला एक्शन में आ गया था। उपायुक्त ने संबंधित कर्मचारी को फौरन सस्पेंड कर मुख्यमंत्री को बताया कि वीडियो में प्रदर्शित सरकारी कार्यालय में अशोभनीय कृत के लिए जगमोहन सोरेन- जन सेवक को झारखंड सरकारी सेवक (वर्गीकरण, नियंत्रण एवं अपील) नियमावली-2016 के कंडिका 9(क) के तहत तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है और उप विकास आयुक्त को विधिवत अनुशासनात्मक कार्यवाही प्रारंभ करने का निर्देश दिया गया है।

ashrita

It is one of the rapidly emerging news websites of the country. HPBL has proved its name (Har Pal Breaking Live) meaningful every time. HPBL, which has become a trusted brand of Bihar-Jharkhand, check every news of HPBL for its reliability before delivering it to you. The reporters and desk staff of hpblnews.com news website work on a 24X7 mission mode for you, the readers.

Related Articles

close