झारखंड में क्रिकेट का रोमांच: रांची में टी-20 और टेस्ट मैच का होगा आयोजन, जानिये कब और किन टीमों में होगा मुकाबला, ये है शेड्यूल
Cricket excitement in Jharkhand: T20 and Test matches will be held in Ranchi, find out when and which teams will compete, here's the schedule

ऑस्ट्रेलिया टेस्ट की मेजबानी
Jharkhand Cricket Match झारखंड की राजधानी रांची के क्रिकेट प्रेमियों के लिए बड़ी खुशखबरी है। झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन को एक बार फिर अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की मेजबानी का मौका मिला है। आगामी कार्यक्रम के तहत यहां दो बड़े मुकाबले आयोजित किए जाएंगे, जो राज्य के खेल इतिहास में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि माने जा रहे हैं।रांची के JSCA स्टेडियम में भारत-वेस्टइंडीज के बीच टी20 और भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच टेस्ट मैच आयोजित किए जाएंगे।
अक्टूबर में होगा भारत-वेस्टइंडीज टी20 मुकाबला
JSCA के उपाध्यक्ष संजय पांडे ने जानकारी देते हुए बताया कि 9 अक्टूबर को भारत और वेस्टइंडीज के बीच टी20 अंतर्राष्ट्रीय मैच खेला जाएगा।यह मुकाबला रांची के क्रिकेट प्रशंसकों के लिए बेहद खास होने वाला है, क्योंकि लंबे समय बाद शहर को एक हाई-प्रोफाइल टी20 मैच की मेजबानी का मौका मिल रहा है।
2027 में भारत-ऑस्ट्रेलिया टेस्ट मैच
इसके अलावा, 19 फरवरी से 23 फरवरी 2027 तक भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच एक टेस्ट मैच का आयोजन भी किया जाएगा। यह मुकाबला JSCA इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा।भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच टेस्ट मुकाबले हमेशा से रोमांचक और प्रतिस्पर्धात्मक रहे हैं, ऐसे में इस मैच को लेकर अभी से उत्साह देखा जा रहा है।
रांची में क्रिकेट को मिलेगा बढ़ावा
इन अंतर्राष्ट्रीय मुकाबलों के आयोजन से झारखंड में क्रिकेट को नई ऊर्जा मिलेगी। स्थानीय खिलाड़ियों को भी अंतर्राष्ट्रीय स्तर के खेल को करीब से देखने और सीखने का मौका मिलेगा।
साथ ही, यह आयोजन राज्य के खेल ढांचे और व्यवस्थाओं को और मजबूत करने में मदद करेगा।









