2.65 करोड़ की चोरी का खुलासा! मुंबई पुलिस ने गिरिडीह में मारी रेड, थार समेत लाखों के गहने बरामद

घरेलू कर्मचारी निकले करोड़ों की चोरी के आरोपी! मुंबई से गिरिडीह पहुंची पुलिस, थार भी जब्त

Giridih News:

मुंबई में 2.65 करोड़ रुपये की बड़ी चोरी के मामले में मुंबई पुलिस ने झारखंड के गिरिडीह जिले में बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने गावां थाना क्षेत्र के पंडरिया और सांख गांव में छापेमारी कर लाखों रुपये के सोने के आभूषण, चोरी का अन्य सामान और चोरी की रकम से खरीदी गई महिंद्रा थार SUV बरामद की है।

घरेलू कर्मचारियों पर करोड़ों की चोरी का आरोप

मुंबई पुलिस के अनुसार, पंडरिया निवासी अमित यादव (26) और सांख निवासी सतीश कुमार (26) मुंबई के वर्ली थाना क्षेत्र में उपसभापति संजय अहीर के घर पर घरेलू कर्मचारी के रूप में काम करते थे। आरोप है कि दोनों ने लंबे समय तक घर में काम करने के दौरान धीरे-धीरे सोने के आभूषण, cash और अन्य कीमती सामान चोरी किया।

घर से सामान गायब होने पर खुला मामला

घर से लगातार कीमती सामान गायब होने की शिकायत के बाद वर्ली थाना पुलिस ने जांच शुरू की। जांच में करीब 2.65 करोड़ रुपये की चोरी का मामला सामने आया, जिसके बाद कांड संख्या 341/26 के तहत प्राथमिकी दर्ज कर दोनों आरोपियों को हिरासत में लिया गया।

पूछताछ में कबूला जुर्म

मुंबई पुलिस के मुताबिक, पूछताछ के दौरान दोनों आरोपियों ने चोरी की बात स्वीकार की। इसके बाद वर्ली थाना के पीएसआई योगेश थरवकर, एएसआई अरुण घटकर और सीआईडी टीम आरोपियों को साथ लेकर गिरिडीह पहुंची। यहां गावां थाना पुलिस की मदद से दोनों गांवों में छापेमारी की गई।

थार SUV और लाखों के जेवर बरामद

छापेमारी के दौरान पुलिस ने करीब 4 लाख रुपये मूल्य के सोने के आभूषण और अन्य चोरी का सामान बरामद किया। जांच में यह भी सामने आया कि चोरी की रकम से महिंद्रा थार एसयूवी खरीदी गई थी, जिसे पुलिस ने जब्त कर लिया।

मुंबई पुलिस को सौंपे गए बरामद सामान

गावां थाना प्रभारी जयप्रकाश कुमार ने बताया कि बरामद आभूषण, अन्य सामान और जब्त वाहन को कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद मुंबई पुलिस को सौंप दिया गया है। मामले में आगे की जांच जारी है।

 

Anita Nishad

Anita Nishad is a dedicated and insightful journalist currently serving as a key voice at HPBL News. With a deep-rooted passion for storytelling and truth-seeking, Anita has become a trusted name in digital and broadcast journalism, particularly known for her ability to bring grassroots issues to the forefront.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

close