झारखंड में आज रांची सहित 14 जिलों में आंधी-बारिश के आसार, मौसम विभाग ने जारी किया इन जिलों को ऑरेंज अलर्ट

Thunderstorms and rain are expected today in 14 districts of Jharkhand, including Ranchi; the Meteorological Department has issued an 'Orange Alert' for these districts.

रांची। झारखंड में चक्रवाती गतिविधियों के कारण शुक्रवार को आंधी के साथ बारिश और वज्रपात होने की संभावना है. मौसम विभाग ने रांची सहित 14 जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. जिसमें हजारीबाग, खूंटी, रामगढ़, गिरिडीह, कोडरमा, बोकारो, धनबाद, देवघर, दुमका, जामताड़ा, गोड्डा, साहिबगंज और पाकुड़ शामिल है.

झारखंड में 24 जून तक बादल छाये रहने और कहीं-कहीं वज्रपात और बारिश होने की संभावना है. मौसम विभाग ने 24 जून तक सभी जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है.

आंधी-पानी और वज्रपात के समय हमेशा किसी पक्के मकान या सुरक्षित छत के नीचे आश्रय लें. बाहर खुले मैदान में है, तो कभी भी पेड़ के नीचे नहीं छिपें. इसके अलावा, मौसम खराब होने पर मेटल की चीजों, बिजली के खंभों और मोबाइल फोन के इस्तेमाल से बचें.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *