ट्रांसफर आदेश : CCL में माइनिंग कैडर का बड़ा फेरबदल, 10 वरिष्ठ अधिकारियों की जिम्मेदारी बदली, देखिये तबादला आदेश

Transfer Order: Major reshuffle in CCL's mining cadre; responsibilities of 10 senior officials changed—view the transfer order.

रांची। कोल इंडिया में अधिकारियों के तबादले हुए हैं। इस संबंध में तबादला आदेश जारी कर दिया गया है। जारी आदेश के मुताबिक सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (CCL) में माइनिंग संवर्ग के अधिकारियों की जिम्मेदारियों में बड़ा फेरबदल किया गया है। कंपनी ने 10 वरिष्ठ अधिकारियों का तत्काल प्रभाव से स्थानांतरण करते हुए उन्हें अलग-अलग एरिया, ओसीपी और मुख्यालय में नई जिम्मेदारियां सौंपी हैं।

इनमें एक जीएम, छह चीफ मैनेजर और तीन डिप्टी मैनेजर स्तर के अधिकारी शामिल हैं।CCL के कार्यकारी स्थापना विभाग की ओर से जारी कार्यालय आदेश के मुताबिक, अधिकारियों को वर्तमान पदस्थापन स्थल से विरमित होने के बाद नई जगह पर संबंधित क्षेत्रीय महाप्रबंधक या विभागाध्यक्ष के समक्ष तत्काल योगदान देना होगा।

जीएम सुधीर सिन्हा को बीएंडके एरिया में ऑपरेशन की जिम्मेदारी
तबादला आदेश के मुताबिक जीएम सुधीर कुमार सिन्हा का पदस्थापन बदला गया है। उन्हें मगध ओसी, एमएंडएस एरिया के पीओ पद से हटाकर जीएम (ऑपरेशन), बीएंडके एरिया की जिम्मेदारी दी गई है।

इसी तरह चीफ मैनेजर नवनीत कुमार सिंह को सयाल डी, बरका-सयाल एरिया के पीओ पद से स्थानांतरित कर स्टाफ ऑफिसर, कुजू एरिया बनाया गया है।

चीफ मैनेजर जितेंद्र कुमार को एसओ (माइनिंग), एनके एरिया से पीओ, डकरा ओसीपी, एनके एरिया भेजा गया है। वहीं डकरा ओसीपी के पीओ चीफ मैनेजर संजीव कुमार को अब स्टाफ ऑफिसर, रजहरा एरिया की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
बरका-सयाल और मगध एरिया में भी बदली जिम्मेदारी
आदेश के तहत चीफ मैनेजर विद्या भूषण चौबे को एसओ (माइनिंग), बरका-सयाल एरिया से हटाकर पीओ, सयाल डी, बरका-सयाल एरिया पदस्थापित किया गया है।

वहीं चीफ मैनेजर राकेश कुमार को मैनेजर, अशोक (डब्ल्यू) एक्सपेंशन, पिपरवार एरिया से स्थानांतरित कर पीओ, मगध ओसी, एमएंडएस एरिया की जिम्मेदारी दी गई है।

इस फेरबदल से अलग-अलग कोल एरिया में ऑपरेशन, माइनिंग और प्रोजेक्ट से जुड़ी जिम्मेदारियों का भी पुनर्विन्यास हुआ है।

तीन डिप्टी मैनेजर भी बदले गए

अधिकारियों के स्थानांतरण में डिप्टी मैनेजर स्तर पर भी बदलाव किया गया है। मनोज कुमार सिंह को जीवीटीसी, एमएंडएस एरिया से एनके एरिया भेजा गया है।

डिप्टी मैनेजर राकेश कुमार को बिरसा ओसीपी, बरका-सयाल एरिया से स्थानांतरित कर पीएंडपी विभाग, CCL मुख्यालय में पदस्थापित किया गया है। वहीं एक अन्य डिप्टी मैनेजर राकेश कुमार को एटीओ, एनके एरिया से मगध एवं संघमित्रा एरिया भेजा गया है।

डिप्टी मैनेजर दीपक कुमार उरांव को बरका-सयाल एरिया से स्थानांतरित कर पीएंडपी विभाग, CCL मुख्यालय में नई जिम्मेदारी दी गई है।

नई जगह पर तुरंत देना होगा योगदान

CCL के आदेश में स्पष्ट किया गया है कि स्थानांतरित अधिकारी अपने मौजूदा पदस्थापन स्थल से कार्यमुक्त होने के बाद तत्काल संबंधित क्षेत्रीय महाप्रबंधक अथवा विभागाध्यक्ष को रिपोर्ट करेंगे। स्थानांतरण आदेश तत्काल प्रभाव से लागू किया गया है।

Chauhan

It is one of the rapidly emerging news websites of the country. HPBL has proved its name (Har Pal Breaking Live) meaningful every time. HPBL, which has become a trusted brand of Bihar-Jharkhand, check every news of HPBL for its reliability before delivering it to you. The reporters and desk staff of hpblnews.com news website work on a 24X7 mission mode for you, the readers.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *