दो महिला की सिपाही की गयी जान: 48 घंटे के भीतर दो महिला सिपाही को खोने के बाद सकते में है पुलिस महकमा, पुलिस जांच में जुटी

Two women constables lost their lives: Police department is shocked after losing two women constables within 48 hours, police is busy in investigation

Lady Constable Death : एक और महिला सिपाही की जान चली गयी है। 48 घंटे के भीतर दो महिला सिपाही की जान जाने से पुलिस महकमा सकते में है। समानता ये भी है कि दोनों महिला सिपाही के पति पुलिस विभाग में ही पदस्थ हैं। नया मामला पटना का है, जहां बिहार पुलिस की महिला सिपाही ने फंदे पर लटककर अपनी जान दे दी।

 

महिला सिपाही का नाम सुनीता कुमारी है।, जो बक्संडा, अकबरपुर (नवादा) के रूप में हुई है। वह 2018 बैच की पुलिसकर्मी थीं और गांधी मैदान थाना क्षेत्र के लोदीपुर पुलिस लाइन के पास किराए के मकान में अकेले रह रही थीं। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।

 

घटना को लेकर थानेदार राजेश कुमार ने बताया कि महिला पुलिस पदाधिकारी को जांच के लिए भेजा गया है। फिलहाल मृतका के परिजन पटना नहीं पहुंचे हैं, जिसके बाद ही विस्तृत जानकारी सामने आ पाएगी। सुनीता के शव को फिलहाल किराए के मकान में ही रखा गया है।

 

कोई सुसाइड नोट नहीं मिला

पुलिस के मुताबिक घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। अभी तक यह स्पष्ट नहीं है कि आत्महत्या के पीछे क्या कारण रहे। पुलिस का कहना है कि मृतका शादीशुदा थीं और उनके पति भी कांस्टेबल हैं। हालांकि उनके पारिवारिक या वैवाहिक जीवन को लेकर कोई जानकारी सामने नहीं आई है।

 

पुलिस कर रही है विस्तृत जांच

घटना के बाद आसपास के लोगों से भी पूछताछ की जा रही है। सुनीता कब से पटना में रह रही थीं और किन परिस्थितियों में यह कदम उठाया, यह अब तक स्पष्ट नहीं हो सका है। पुलिस परिजनों के पटना पहुंचने का इंतजार कर रही है ताकि उनके बयान के आधार पर आगे की कार्रवाई की जा सके।

 

 

शनिवार को एक और महिला सिपाही की गयी थी जान 

पटना में महिला पुलिसकर्मी कनक प्रिया का संदिग्ध हालत में शव मिला है। कनक प्रिया की पोस्टिंग ERSS 112 के कंट्रोल रूम में सिपाही के पद पर थी।कनक की मां ने आरोप लगाया है कि दामाद ने अपने भाइयों के साथ मिलकर बेटी को इतना पीटा कि मुंह-कान से खून निकाल दिया। फिर गला दबाकर हत्या कर दी। घटना परसा बाजार स्थित यादव चक गांव में हुई है। इस मामले में उसके पति को गिरफ्तार किया गया है।

ashrita

It is one of the rapidly emerging news websites of the country. HPBL has proved its name (Har Pal Breaking Live) meaningful every time. HPBL, which has become a trusted brand of Bihar-Jharkhand, check every news of HPBL for its reliability before delivering it to you. The reporters and desk staff of hpblnews.com news website work on a 24X7 mission mode for you, the readers.

Related Articles