वास्तु के हिसाब से जाने क्या पूजा घर में अपने पितरों की तस्वीर रखना है कितना सही? जानें तस्वीरों को रखने का नियम और दिशा
Find out what Vastu says about keeping photographs of your ancestors in the puja room. Learn the rules and the correct direction for placing these photos.

आजकल कई लोग पूर्वजों की तस्वीरों को भी पूजा घर में देवी-देवताओं के साथ रख देते हैं.लेकिन क्या पूजा घर में पितरों की तस्वीर रखना वास्तु शास्त्र और धार्मिक मान्यताओं के अनुसार सही है या नहीं? आइए जानते हैं डिटेल में
- पितरों की तस्वीर को देवी-देवताओं के साथ एक ही स्थान पर रखने से बचना चाहिए. मान्यता है कि देवताओं और पितरों का स्थान और ऊर्जा अलग-अलग होती है. देवताओं का स्थान दिव्य ऊर्जा का प्रतीक माना जाता है, जबकि पितरों का संबंध पितृलोक से माना जाता है.
- वास्तु मान्यताओं के अनुसार, ईश्वर और पितरों की तस्वीरों को एक साथ रखने या पूजा घर में पितरों की तस्वीर लगाने से वास्तु दोष और पितृ दोष उत्पन्न हो सकता है. इससे घर में बने-बनाए कामों में रुकावट आने की मान्यता है.
वास्तु के अनुसार, दक्षिण दिशा को पितरों की दिशा माना जाता है. पितरों की तस्वीर घर की दक्षिण या दक्षिण-पश्चिम दिशा की दीवार पर लगानी चाहिए.









