6900mAh बैटरी और 200MP कैमरे के साथ Vivo बाजार में लाने जा रहा Vivo X Fold 6, जाने इसके फीचर्स

Vivo is going to launch Vivo X Fold 6 with 6900mAh battery and 200MP camera, know its features

नई दिल्ली। सूत्रों के अनुसार Vivo बाजार में लाने जा रहा है अपना नया मोबाइल फोन Vivo X Fold 6 जिसमें 6900 mAh की बैटरी है। सर्टिफिकेशन के अनुसार डिवाइस में 2,807mAh और 3,863mAh की डुअल-सेल बैटरी मिल सकती है। जिसकी कुल रेटेड साइज 6,670mAh होगी। ऐसे में इसकी टिपिकल बैटरी क्षमता करीब 6,900mAh हो सकती है।

रिपोर्ट्स की मानें तो Vivo X Fold 6 में MediaTek का सबसे पावरफुल Dimensity 9500 चिपसेट दिया जा सकता है। यह प्रोसेसर फ्लैगशिप लेवल परफॉरमेंस और बेहतर AI फीचर्स दे सकता है। फोन में हाई-एंड मल्टीटास्किंग, गेमिंग और फोल्डेबल एक्सपीरियंस को बेहतर बनाने के लिए कंपनी कई प्रीमियम ऑप्टिमाइजेशन भी दे सकती है।

Vivo X Fold 6 के रियर में बड़ा सर्कुलर कैमरा मॉड्यूल देखने को मिल सकता है। लीक के अनुसार फोन में 200MP का प्राइमरी कैमरा दिया जा सकता है। इसके साथ 50MP अल्ट्रा-वाइड कैमरा और 50MP पेरिस्कोप टेलीफोटो लेंस लगाया जा सकता है।

सिक्योरिटी के लिए Vivo X Fold 6 में साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट स्कैनर  है। इसके अलावा फोन में हाई-लेवल वाटर रेसिस्टेंस भी दिया गया है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *