Samsung के Galaxy A35 5G par मिल रहा हक भारी छूट, जाने इतने हजार रुपए सस्ता हुआ ये फोन,
Huge discount available on Samsung's Galaxy A35 5G; find out how much the price of this phone has dropped.

यदि आप 20000 के बजट रेंज में पावरफुल बैटरी और बेहतरीन कैमरा वाला फोन खरीदना चाहते हैं, तो सैमसंग गैलेक्सी A35 5G इस समय एक परफेक्ट डील साबित हो सकता है. फ्लिपकार्ट पर स्पेशल ऑफर के तहत यह स्मार्टफोन बेहद कम कीमत पर उपलब्ध कराया गया है,
फ्लिपकार्ट पर यह फोन इस समय 14,000 रुपये की सीधी छूट के बाद मात्र 18,999 रुपये की लिस्टेड कीमत पर उपलब्ध है. स्मार्टफोन में 6.7-इंच की FHD+ AMOLED स्क्रीन दी गई है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 1,900 nits की पीक ब्राइटनेस के साथ आती है.
इसमें ऑक्टा-कोर प्रोसेसर का इस्तेमाल किया गया है, जिसे 12GB तक की रैम और 256GB की इंटरनल स्टोरेज के साथ पेयर किया गया है. पावर बैकअप की बात करें तो फोन में 5,000mAh की बड़ी बैटरी मौजूद है, जो 45W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है.
इसमें 50-मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर, 8-मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड एंगल लेंस और 5-मेगापिक्सल का मैक्रो कैमरा शामिल है. वहीं, इसमें फ्रंट में 12-मेगापिक्सल का कैमरा है।









