पवन सिंह की पत्नी ज्योति सिंह का क्या हुआ? काराकाट सीट पर आ रहे हैं ऐसे नतीजे, हर किसी को कर देगा हैरान, जानिये किसे कितना मिला वोट, कौन आगे, कौन पीछे

What happened to Pawan Singh's wife, Jyoti Singh? The Karakat seat is witnessing results that will surprise everyone. Find out who received the most votes, who is ahead and who is behind.

Pawan Singh Wife Jyoti Singh : बिहार विधानसभा चुनाव 2025 की मतगणना जारी है। काराकाट सीट, जो भोजपुरी स्टार पवन सिंह की पत्नी ज्योति सिंह की वजह से चर्चा में है, पर शुरुआती रुझानों में जदयू के महाबलि सिंह आगे चल रहे हैं, जबकि ज्योति सिंह काफी पीछे हैं। जो आंकड़े सामने आये हैं, उसके मुताबिक ज्योति सिंह और महाबलि के बीच वोटों की खाई काफी ज्यादा है, जिसे भर पाना असंभव है।

 

मतगणना के शुरुआती रुझानों से यह स्पष्ट संकेत मिल रहा है कि राज्य में एक बार फिर एनडीए की सरकार बन सकती है। शुरुआती रुझानों में एनडीए 190 से अधिक सीटों पर आगे चल रहा है और बहुमत का 122 का आंकड़ा आसानी से पार करता दिख रहा है। इसी बीच चर्चा का केंद्र बनी काराकाट विधानसभा सीट पर भी वोटों की गिनती शुरू हो चुकी है।

 

यह सीट खास तौर पर इसलिए सुर्खियों में है क्योंकि यहां से भोजपुरी पावर स्टार और बीजेपी नेता पवन सिंह की पत्नी ज्योति सिंह निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़ रही हैं। पूरे चुनाव प्रचार के दौरान ज्योति सिंह और पवन सिंह की मौजूदगी ने इस सीट को अत्यधिक चर्चा में ला दिया था।

 

शुरुआती रुझानों में ज्योति सिंह पीछे

मतगणना के प्रथम चरण के रुझानों के अनुसार, काराकाट सीट पर जदयू के महाबलि सिंह ने बढ़त बना ली है। खबर लिखे जाने तक:

• महाबलि सिंह (JDU): 5654 वोट

• अरुण सिंह (CPI-ML): 4163 वोट

• ज्योति सिंह (निर्दलीय): 1207 वोट

• योगेंद्र सिंह (जन सुराज): 491 वोट

ज्योति सिंह को शुरुआती दौर में ही बड़ा झटका लगा है, क्योंकि वे तीसरे स्थान से भी पीछे होती दिख रही हैं। वहीं CPI-ML के अरुण सिंह और जदयू के महाबलि सिंह के बीच निकट मुकाबला बनने की संभावना है।

 

काराकाट सीट का सामाजिक गणित और महत्व

काराकाट सीट का सामाजिक समीकरण भी काफी दिलचस्प है। यहां अनुमानित 17.61% अनुसूचित जाति (SC) और लगभग 8.6% मुस्लिम वोटर हैं। यह मुख्यतः ग्रामीण निर्वाचन क्षेत्र है, जहां महज 11.13% शहरी मतदाता हैं।2020 चुनाव में इस सीट पर 328,648 पंजीकृत मतदाताओं में से सिर्फ 52.28% लोगों ने मतदान किया था। इस बार दोनों चरणों में बिहार का कुल मतदान प्रतिशत 67.13% रहा, जो 1951 के बाद का सबसे अधिक है।

 

काराकाट का चुनावी इतिहास

काराकाट में CPI-ML के अरुण सिंह कुशवाहा का वर्चस्व रहा है। वे लगातार तीन बार इस सीट से जीत चुके हैं और 2020 में चौथी बार विधानसभा पहुंचे थे, जब उनकी पार्टी महागठबंधन का हिस्सा थी। 2020 में उन्होंने बीजेपी उम्मीदवार राजेश्वर राज को 18,189 वोटों से हराया था।साल 2020 में हुए विधानसभा चुनाव में जदयू के उम्मीदवार अरुण कुमार सिंह ने 86,212 वोट प्राप्त कर जीत हासिल की थी, जबकि RJD के राजेश्वर सिंह को 70,533 वोट मिले थे। उस चुनाव में जदयू का वोट शेयर 45.4% और राजद का 37.1% रहा था।

ashrita

It is one of the rapidly emerging news websites of the country. HPBL has proved its name (Har Pal Breaking Live) meaningful every time. HPBL, which has become a trusted brand of Bihar-Jharkhand, check every news of HPBL for its reliability before delivering it to you. The reporters and desk staff of hpblnews.com news website work on a 24X7 mission mode for you, the readers.

Related Articles