सरकार की इस नई स्कीम से 5 साल में आपको मिल सकते है ₹1.44 लाख, जाने कैसे करे निवेश
This new government scheme can earn you ₹1.44 lakh in 5 years.

नेशनल सेविंग्स सर्टिफिकेट सरकार की या नई बचत स्कीमों में से एक है। यह कम रिस्क लेने वाले लोगों के लिए बिल्कुल सही है। साथ ही जो सरकार समर्थित निवेश विकल्प की तलाश में हैं।
शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव हो या बैंकों में फिक्स्ड डिपॉजिट की ब्याज दरें कम हों तो यह स्कीम उन निवेशकों को आकर्षक ब्याज दरें देता है जो लंबे समय के निवेश का विकल्प ढूंढ रहे हैं।
NSC पर 7.7% की दर से ब्याज मिलता है। कई बैंकों की ओर से पांच साल की एफडी पर दी जाने वाली दरों से यह ज्यादा है। इस स्कीम में निवेश करने पर पूरी अवधि के लिए ब्याज दर पहले से ही तय रहती है। इसलिए निवेशक आसानी से पता लगा सकते हैं कि पांच साल बाद मैच्योरिटी पर उन्हें कितनी रकम मिलेगी।
अगर आप 7.7% सालाना ब्याज दर इस स्कीम में 1 लाख रुपये का निवेश करते हैं तो पांच साल बाद मैच्योरिटी पर यह निवेश बढ़कर लगभग 1,44,903 रुपये हो जाएगा। यानी इस स्कीम में आपको 44,903 रूपये ब्याज के तौर पे मिले।









