अमर हो गए धौनी: IPL मैच में सबसे उम्रदराज खिलाड़ी का POM अवॉर्ड, जानिए धौनी की वास्तविक उम्र

Dhoni became immortal: POM award for the oldest player in IPL match, know the real age of Dhoni

IPL 2025: देश विदेश में अपनी पहचान बनाने वाले और क्रिकेट को नई दिशा देने वाले महेंद्र सिंह धौनी आज भी नए कीर्तिमान स्थापित करने में लगे है।

आईपीएल 2025 का 30वां मुकाबला बीते 14 अप्रैल को लखनऊ सुपर जायंट्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच लखनऊ स्थित भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी इकाना क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया. जहां चेन्नई की टीम आखिरी ओवरों में एमएस धोनी के आतिशी बल्लेबाजी के बदौलत तीन गेंद शेष रहते पांच विकेट से जीत हासिल करने में कामयाब रही.

एमएस धोनी का ये आईपीएल में 18वां प्लेयर ऑफ द मैच अवार्ड है. 2008 में जब उन्होंने पहली बार ये अवार्ड जीता था तब उनकी उम्र 25 साल थी. इससे पहले आखिरी बार उन्हें 2019 में ये अवार्ड दिया गया था, तब उनकी उम्र 37 साल थी. ये अवॉर्ड पाने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी बने।

इतनी हो गई धौनी की उम्र

मैच के दौरान माही ने एक बड़ी उपलब्धि भी हासिल की. वह आईपीएल के इतिहास में ‘मैन ऑफ द मैच’ का पुरस्कार पाने वाले सबसे उम्रदराज खिलाड़ी बन गए हैं. धोनी की मौजूदा उम्र 43 साल और 282 दिन है.

धोनी का आईपीएल करियर 

महेंद्र सिंह धोनी ने IPL में अब तक कुल 271 मुकाबलों में हिस्सा लिया है. इस बीच 236 पारियों में 39.22 की औसत से वह 5373 रन बनाने में कामयाब हुए हैं.

अबतक IPL में उनके नाम 24 अर्धशतक दर्ज है. यहां उनकी व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाजी प्रदर्शन 84 रनों की है. आईपीएल में धोनी के बल्ले से क्रिकेट प्रेमियों को अबतक 373 चौके और 260 छक्के देखने को मिले हैं.

Desk Hpbl

It is one of the rapidly emerging news websites of the country. HPBL has proved its name (Har Pal Breaking Live) meaningful every time. HPBL, which has become a trusted brand of Bihar-Jharkhand, check every news of HPBL for its reliability before delivering it to you. The reporters and desk staff of hpblnews.com news website work on a 24X7 mission mode for you, the readers.

Related Articles