दिवाली- छठ के त्योहार में घर लौटने वालों के लिए अच्छी खबर, अक्टूबर से दिसंबर तक चलेंगी “फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन”, जाने डिटेल में क्या होगा इसका रुट चार्ट

Good news for those returning home for the Diwali and Chhath festivals: "Festival Special Trains" will run from October to December—check the details.

दिवाली और छठ के दौरान घर जाने वाले यात्रियों के लिए रेलवे ने स्पेशल ट्रेन को लेकर घोषणा कर दी है।  उत्तर रेलवे त्योहारी सीजन में दो फेस्टिवल स्पेशल एक्सप्रेस ट्रेनें चलाएगा. अक्टूबर से दिसंबर के बीच चलने वाली इन ट्रेनों में योग नगरी ऋषिकेश-कोलकाता-योग नगरी ऋषिकेश और अमृतसर-बरौनी-अमृतसर स्पेशल एक्सप्रेस शामिल हैं.

योग नगरी ऋषिकेश-कोलकाता स्पेशल एक्सप्रेस (04312/04311) योग नगरी ऋषिकेश से 16 अक्टूबर से 20 नवंबर तक प्रत्येक शुक्रवार को चलेगी. वहीं, कोलकाता से यह ट्रेन 18 अक्टूबर से 22 नवंबर तक हर रविवार को रवाना होगी.

यह ट्रेन योग नगरी ऋषिकेश से रात 10:20 बजे रवाना होगी. जो अपने निर्धारित रुट हरिद्वार, मुरादाबाद, बरेली और शाहजहांपुर होते हुए आलमनगर पहुंचेगी.इसके बाद पं. दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन, गया और धनबाद होते हुए अगले दिन सुबह 8 बजे कोलकाता पहुंचेगी.

दूसरी फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन अमृतसर-बरौनी-अमृतसर स्पेशल एक्सप्रेस होगी. उपलब्ध जानकारी के अनुसार इसका संचालन भी अक्टूबर से दिसंबर के बीच किया जाएगा.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

close