क्या आप भी खाते हैं रात में देर से खाना? तो आज से ही बदले अपनी ये आदत नहीं तो उठाना पड़ सकता हैं नुकसान
Do you also eat late at night? If so, change this habit starting today, or else you might have to face the consequences.

आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में कई लोग के लिए रात 10 या 11 बजे खाना खाना रोज की आदत बन चुकी है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि यह आदत धीरे-धीरे आपकी सेहत पर बुरा असर डाल सकती है और भविष्य में ये आपके स्वास्थ्य के लिए बहुत नुकसान दायक हो सकता हैं।
आइए जानते हैं कि रात में देर से खाना खाने से शरीर को क्या-क्या नुकसान हो सकते हैं.
- रात में बहुत देर से या भारी खाना खाते हैं, तो उसे पचाने में ज्यादा समय लगता है. इससे गैस, अपच, पेट फूलना और एसिडिटी जैसी समस्याएं हो सकती हैं.
- अगर आप रोज देर रात खाना खाते हैं और उसके तुरंत बाद सो जाते हैं, तो शरीर को कैलोरी बर्न करने का पर्याप्त समय नहीं मिलता. धीरे-धीरे यह आदत वजन बढ़ने का कारण बन सकती है.
- देर से खाना खाने के बाद तुरंत बिस्तर पर जाने से कई लोगों को बेचैनी, सीने में जलन या भारीपन महसूस होता है. इससे नींद बार-बार खुल सकती है या गहरी नींद नहीं आती.
- देर रात खाना खाने की आदत शरीर के ब्लड शुगर लेवल को भी प्रभावित कर सकती है. खासकर जिन लोगों को डायबिटीज है या उसका खतरा है, उन्हें रात में बहुत देर से खाना खाने से बचना चाहिए.









