झारखंड ब्रेकिंग: भाजपा नेता व ग्राम प्रधान की घर में घुसकर ले ली जान, पहले लाठी-डंडे से पीटा, फिर गोली मारी…

Jharkhand Breaking: BJP leader and Gram Pradhan were killed inside their house, first beaten with sticks, then shot...

Jharkhand Crime News: झारखंड में एक बड़ी घटना हुई है। भाजपा के नेता व ग्राम प्रधान की गोली मारकर हत्या कर दी गयी है। घटना खूंटी जिले के लांदुप पंचायत के काड़ेतुबिद गांव की है। पूरी वारदात देर रात की है, जहां भाजपा नेता व गांव के ग्राम प्रधान को पहले लाठी डंडे से अपराधियों ने पीटा और फिर गोली मारकर हत्या कर दी।

 

घटना में मृतक का भांजा भी गंभीर रूप से घायल है। मृतक भाजपा के खूंटी ग्रामीण मंडल में मंत्री पद पर भी थे। ग्रामीणों ने बताया कि काड़े तुबित गांव के ग्राम प्रधान बलराम मुंडा पूर्व में दो बार पंचायत समिति सदस्य भी रहे हैं.ग्राम प्रधान को पिटता देख उसका भांजा आचू मुंडा बचाने निकला, लेकिन अपराधियों ने उसपर भी जानलेवा हमला कर उसे घायल कर दिया। घायल का इलाज अस्पताल में चल रहा है।

 

देर रात तेज बारिश हो रही थी और बलराम मुंडा अपने घर में थे। अपराधी लगभग आधा घंटा तक घर में रहे और इस दौरान न केवल हमला किया, बल्कि घर में रखे धान के बोरे फाड़ दिए और अन्य सामानों को भी क्षतिग्रस्त कर दिया। वारदात की जानकारी पुलिस को देर रात ग्रामीणों ने दी. सूचना पर पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची। जांचोपरांत शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

 

10 लोगों को पुलिस ने हिरासत में लिया है। हालांकि घटना को लेकर एक दावा ये भी है कि अपराधी को लूटपाट करने के इरादे से पहुंचे थे। घटना को लेकर बलराम मुंडा मना कर रहे थे, उसी दौरान उनपर हमला किया गया। उन्होंने बताया कि हत्याकांड की जांच की जा रही है और 10 लोग हिरासत में हैं, जल्द ही पूरे हत्याकांड का खुलासा होगा।

Related Articles