रिसर्च के अनुसार मॉर्निंग वॉक करने वालों में कम रहता है इन बीमारियों का खतरा, अगर आप भी रहना चाहते हैं फिट और हेल्दी आज ही बदले ये आदते
Research shows that people who go for morning walks have a lower risk of these diseases; if you also want to stay fit and healthy, change these habits today.

आज के भाग दौड़ भरी जिंदगी में लोग पूरे-पूरे दिन कुर्सी पर बैठकर काम करते रहना, कंप्यूटर की तरफ देखते रहना और कुछ भी उल्टा-सीधा खा लेना ज्यादा पसंद करते है. इन गलत आदतों का नतीजा यह होता है कि हमारा शरीर बीतते समय के साथ कई तरह की बीमारियों का घर बनने लग जाता है. अगर आप भी खुद को हमेशा फिट, एक्टिव, खुश और कई तरह की बीमारियों से दूर रखना चाहते हैं, तो इसका सबसे आसान तरीका है हर सुबह मॉर्निंग वॉक पर जाना. सुबह उठकर सिर्फ 30 मिनट पैदल चलने से आपकी जिंदगी पूरी तरह से बदल सकती है. आइए जानते हैं रोजाना वॉक पर जाने से किन बीमारियों का। खतरा कम हो जाता है।
- सुबह के समय थोड़े तेज कदमों से चलते हैं, तो इससे आपके दिल की धड़कनें बढ़ती हैं. इससे पूरे शरीर में ब्लड सर्कुलेशन भी बेहतर होने लग जाता है. सुबह की छोटी सी वॉक आपके हाई ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करती है और शरीर में जमे बैड कोलेस्ट्रॉल को बाहर निकालती है. ऐसा करने से हार्ट अटैक का खतरा कम हो जाता है।
- सुबह वॉक करने से आपके शरीर के मसल्स खून में जमा एक्स्ट्रा शुगर को एब्जॉर्ब कर लेते हैं और उसे एनर्जी में कन्वर्ट कर देते हैं. ऐसा होने की वजह से आपका ब्लड शुगर लेवल हमेशा कंट्रोल में रहता है और आपको डायबिटीज जैसी गंभीर बीमारी होने का खतरा कम हो जाता हैं।
- हर दिन सिर्फ आधे घंटे तेज चलने से शरीर की एक्स्ट्रा कैलोरीज बर्न होने लगती हैं. ऐसा होने की वजह से आपका मेटाबॉलिज्म फास्ट होता है और बिना किसी स्ट्रिक्ट डाइट के आपका बढ़ा हुआ वजन कम होने लगता है.
- सुबह वॉक करने से आपके जॉइंट्स की फ्लेक्सिबिलिटी बरकरार रहती है और साथ ही हड्डियां भी मजबूत होती हैं. इसके अलावा, सुबह की हल्की सी धूप से आपके शरीर को विटामिन डी भी मिलता है, जो हड्डियों के लिए सबसे जरूरी है.








