नक्सल सर्चिंग पर निकले जवानों पर मधुमक्खी ने किया हमला, 20 से ज्यादा जवान घायल, कई जवानों की हालत गंभीर, आपरेशंस के दौरान जंगल में …

Bees attack soldiers searching for Naxals, injuring more than 20 soldiers, several in critical condition, in the jungle during operations...

Naxal News : नक्सल ऑपरेशन में तैनात जवानों पर हमला हो गया है। ये हमला किसी और ने नहीं, बल्कि मधुमक्खियों के झूंड ने किया है। घटना में 20 से ज्यादा नक्सली घायल बताये जा रहे हैं। मामला मध्यप्रदेश के हॉकफोर्स के जवानों से जुड़ा है, जिन पर मधुमक्खियों के झुंड ने हमला कर दिया।

 

घटना में करीब 20 जवान घायल हुए, जबकि 4 की हालत गंभीर बताई गई। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है और उनकी स्थिति फिलहाल खतरे से बाहर बताई जा रही है।नक्सल सर्चिंग पर निकले हॉकफोर्स के जवानों पर मधुमक्खियों ने अचानक हमला कर दिया। इस हमले में लगभग 20 जवान घायल हुए हैं, जिनमें चार जवानों की स्थिति गंभीर थी।

 

घटना के तुरंत बाद प्रभावित जवानों को सुरक्षित स्थान पर लाया गया और बाद में चार गंभीर घायल जवानों को जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया।जानकारी के अनुसार, हॉकफोर्स के जवान गोदरी कैंप से जुड़े हुए हैं और पिछले दो दिनों से घने जंगलों में सर्चिंग अभियान चला रहे थे।

 

कुछ दिन पहले इसी क्षेत्र में सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई थी, जिसके बाद नक्सलियों की गतिविधियों की पुष्टि और उन्हें ट्रैक करने के लिए जवान जंगल में लगातार ऑपरेशन चला रहे थे। बताया गया कि जवान तीन से चार दिनों से जंगल में टिककर नक्सलियों के संभावित ठिकानों की तलाशी ले रहे थे।

 

यह घटना पालागोंदी के जंगल में दोपहर लगभग 10 से 11 बजे के बीच हुई। सर्चिंग टीम इलाके में आगे बढ़ रही थी और जवान सुरक्षा कवर में मोर्चा संभाले हुए थे। इसी दौरान अचानक उनके पास स्थित एक मधुमक्खियों का छत्ता टूट गया, जिसके बाद मधुमक्खियों का झुंड आक्रामक हो गया और जवानों पर हमला बोल दिया। अचानक हुए इस प्रकृति-जनित हमले से जवानों को बचने का मौका नहीं मिल पाया और देखते ही देखते पूरी टीम मधुमक्खियों की चपेट में आ गई।

 

सबसे अधिक प्रभावित 4 जवानों में अभिनव बैस, पवन कोल, नरेंद्र धुर्वे और अजय मिश्रा शामिल हैं। बताया गया है कि मधुमक्खियों के हमले के तुरंत बाद इन जवानों की हालत बिगड़ने लगी और उन्हें बेहोशी, सांस फूलना और शरीर पर सूजन जैसी गंभीर प्रतिक्रियाएं होने लगीं। टीम के अन्य साथियों और स्थानीय सुरक्षा टीम की मदद से इन जवानों को स्ट्रेचर के माध्यम से जंगल से बाहर निकाला गया। डॉक्टरों के अनुसार चारों जवानों के चेहरे, हाथ, गर्दन और सिर पर मधुमक्खियों के कई डंक के निशान हैं।

ashrita

It is one of the rapidly emerging news websites of the country. HPBL has proved its name (Har Pal Breaking Live) meaningful every time. HPBL, which has become a trusted brand of Bihar-Jharkhand, check every news of HPBL for its reliability before delivering it to you. The reporters and desk staff of hpblnews.com news website work on a 24X7 mission mode for you, the readers.

Related Articles