ब्रेकिंग: राष्ट्रपति भवन के बाहर जमकर गोलीबारी, दो सुरक्षाकर्मियों को लगी गोली, मचा हड़कंप

Firing News : तगड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच उस वक्त सनसनी फैल गयी, जब राष्ट्रपति भवन के बाहर गोलीबारी हो गयी है। गोलीबारी की इस घटनाe में दो जवान गंभीर रुप से घायल हो गये। दोनों जवानों को गोली लगी है। अमेरिका की राजधानी वॉशिंगटन डीसी के डाउनटाउन क्षेत्र में हुई इस गोलीबारी से हड़कंप मच गया।
इस गोलीबारी की घटना में अमेरिकी नेशनल गार्ड के कम से कम दो सदस्य घायल बताए जा रहे हैं। नेशनल गार्ड के जवान कई राज्यों से महीनों से वॉशिंगटन डीसी में तैनात हैं। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के देश की राजधानी में अपराध-विरोधी अभियान के तहत, जिसे बाद में पूरे देश के अन्य शहरों में भी विस्तारित किया गया है।
वहीं इस घटना के बाद ट्रंप बेहद गुस्से में नजर आए। उन्होंने गोली चलाने वाले को जानवर कहा। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ट्रुथ सोशल पर लिखा- जिस जानवर ने दो नेशनल गार्ड्समैन को गोली मारी, जिनमें से दोनों गंभीर रूप से घायल हैं और अब दो अलग-अलग अस्पतालों में हैं। राष्ट्रपति ट्रंप ने चेतावनी दी है कि हमलावरों को फिर भी उसे बहुत बड़ी सजा मिलेगी। उन्होंने आगे लिखा- भगवान हमारे महान नेशनल गार्ड, और हमारी पूरी सेना और कानून प्रवर्तन बलों को आशीर्वाद दें.।
राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा कि ये वास्तव में महान लोग हैं. मैं, संयुक्त राज्य अमेरिका के राष्ट्रपति के रूप में, और राष्ट्रपति कार्यालय से जुड़े सभी लोग, आपके साथ हैं! व्हाइट हाउस के पास दो नेशनल गार्ड सदस्यों को गंभीर रूप से घायल करने वाले वॉशिंगटन डीसी हमले के संदिग्ध की पहचान अफगान नागरिक रहमानुल्लाह लाकनवाल (Rahmanullah Lakanwal) के रूप में हुई है।
व्हाइट हाउस के पास फायरिंग: टेरर अटैक के तौर पर जांच कर रही है
आरोपी 29 वर्षीय अफगान नागरिक रहमानुल्लाह लाकनवाल है, जो 2021 में संयुक्त राज्य अमेरिका में आया था. अधिकारी अभी भी उसकी सभी जानकारी की पुष्टि कर रहे हैं और हमले का मकसद अभी स्पष्ट नहीं है। उस पर आरोप है कि उसने गश्त के दौरान सैनिकों पर हैंडगन से फायरिंग की। डीसी के पुलिस अधिकारी जेफ्री कैरोल ने कहा कि ऐसा लग रहा है कि यह काम अकेले गनमैन ने किया है।








